ePaper

Bhagalpur News: पहलगाम अटैक का बदला लेने से देश खुश, अब आतंकवाद को समूल नष्ट करें

Updated at : 09 May 2025 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: पहलगाम अटैक का बदला लेने से देश खुश, अब आतंकवाद को समूल नष्ट करें

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द्वारा पहलगाम में क्रूड़ हमले का बदला भारत की जांबाज सेना ने दो महिला अधिकारियों के नेतृत्व में आतंक के गढ़ में घुस कर लिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द्वारा पहलगाम में क्रूड़ हमले का बदला भारत की जांबाज सेना ने दो महिला अधिकारियों के नेतृत्व में आतंक के गढ़ में घुस कर लिया. पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर से खुश है. अब समय आ गया है कि पूरे आतंकवाद को समूल नष्ट कर दिया जाये. पूरा देश सरकार व सेना के साथ है. इसी ऑपरेशन को लेकर शहर के कुछ डॉक्टरों व डॉक्टर की पढ़ाई कर रही मेडिकल छात्राओं से भी बात की गयी.- भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा है वह अपने आप में बड़ा है. देश ने सिंदूर मिटानेवाले को जमीनदोज कर दिया है. आतंक के जड़ को ही खत्म कर देना चाहिए. इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली महिला अधिकारियों को सैल्यूट है.डॉ तनीषा यादव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ.

– जिस तरह पहलगाम की घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया था, इससे पूरा देश गुस्से में था. पीएम ने बेहतर कुटनीति का परिचय देते हुए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर दिया और आतंक के कई अड्डों को खत्म कर दिया. इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली सेना की दोनों महिला अधिकारियों को सलाम.

डॉ मोनिका सिसाेदिया, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ

– ऑपरेशन सिंदूर का नामकरण पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह किया और इस ऑपरेशन की कमान सेना की दो महिला अधिकारियों को सौंपा वह एक कुशल राजनीतिज्ञ का परिचय है. आतंकियों ने बहनों की मांग को सूनी की थी. उसका बदला लेकर देश ने यह संदेश दिया है कि अब आतंकवाद का खात्मा पूरी तरह से होगा.

डॉ सुनीता डडवाल, जनरल फिजिशियन

– पहलगाम की घटना का बदला देश ने जिस साहस के साथ लिया है उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम है. देश की बेटी कर्नल सोफिया व विंग कमांडर व्योमिका सिंह का दिल से आभार. देश की दोनों बेटी ने अदम्य साहस का परिचय दिया है. पूरे देश को इस पर गर्व है.

शुभ्रा कुमारी, डेंटल छात्रा- जिस तरह देश ने पहलगाम की आतंकी घटना का बदला लिया है उससे पूरा देश खुश है. इस ऑपरेशन सिंदूर की कमान भी सेना के महिला अधिकारियों को दिया गया. इन महिलाओं ने देश की आन, बान व शान व मान को सबसे ऊंचा रखते हुए इस घटना का बदला लिया. आतंक को पनाह देने वालों का अंत आ गया है.डॉ ब्रजेश यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ

पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द्वारा पहलगाम की क्रूर घटना का बदला जांबाज सेना की दो महिला अधिकारियों ने आतंक के गढ़ में घुस कर लिया है. पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर से खुश है. अब समय आ गया है कि आतंकवाद को समूल नष्ट कर दिया जाये.

डॉ सौरभ, फिजिशियन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन