bhagalpur news. पार्ट वन ओल्ड कोर्स का मूल्यांकन में संदिग्ध उत्तरपुस्तिका की जांच में कमेटी ने पकड़ी गड़बड़ी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन ओल्ड कोर्स के मूल्यांकन में दिसंबर 2025 में एक उत्तर पुस्तिका संदिग्ध मिली थी

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन ओल्ड कोर्स के मूल्यांकन में दिसंबर 2025 में एक उत्तर पुस्तिका संदिग्ध मिली थी. मामले में कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर डीन की कमेटी ने जब्त उत्तर पुस्तिका की जांच शुरू कर दी है. कमेटी ने पाया कि उत्तर पुस्तिका को लेकर सही आशंका व्यक्त की जतायी जा रही है. बाहर से लिखे पेज को उत्तर पुस्तिका में जोड़ दिया गया है. परीक्षा बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई है, उस केंद्राधीक्षक को शोकॉज किया जायेगा. साथ ही संबंधित छात्र को निष्कासित भी किया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा बोर्ड द्वारा केंद्राधीक्षक को शोकॉज करने व छात्र को निष्कासित करने का निर्णय लिया है. इस बाबत आगे की प्रक्रिया की जा रही है. बता दें कि टीएनबी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर जब कॉपी की परीक्षकों द्वारा जांच किया जा रहा था. पाया गया कि उत्तरपुस्तिका में अतिरिक्त पेज जोड़ा गया है. प्रथम दृष्टि में पाया गया था कि परीक्षार्थी अतिरिक्त पेज पर घर से लिख कर लाया होगा. उसे कॉपी में जोड़ दिया गया. इस बाबत मूल्यांकन केंद्र से अमुख उत्तरपुस्तिका को विवि के परीक्षा विभाग में भेजा गया, लेकिन वहां से दो बार कॉपी लेने से मना कर दिया. वापस मूल्यांकन केंद्र भेज दिया गया. मामला प्रकाश में आने के बाद परीक्षा विभाग ने कॉपी लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन