Bhagalpur News. सीएम ने योजनाओं की समीक्षा की, क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिये निर्देश

Updated at : 17 Mar 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. सीएम ने योजनाओं की समीक्षा की, क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के दौरान बैजानी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं, सात निश्चय-2 और सात निश्चय-3 के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही जिले के अन्य विकास कार्यों ले सीएम को अवगत कराया.

क्रियान्वयन में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जिन योजनाओं को स्वीकृति दी गयी है, उनका तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये.उन्होंने कहा कि सात निश्चय-2 की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जाये और सात निश्चय-3 के तहत तय कार्यक्रमों पर जल्द कार्य शुरू किया जाये.

सबका सम्मान-जीवन आसान पर रहा विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान का उद्देश्य आम लोगों के दैनिक जीवन को सरल बनाना है. उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के युवा दक्ष, सक्षम और आत्मनिर्भर बने.

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल सहित कई विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे.

बैजानी में जीर्णोद्धार पोखर का लिया जायजामुख्यमंत्री ने बैजानी पंचायत का भ्रमण कर पंचायत सरकार भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मध्य विद्यालय, जल जीवन हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराये गये पोखर आदि का जायजा लिया. पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधारोपण किया गया. कन्या विवाह मंडप का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया. स्कूली छात्रों से सीएम ने कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें. आप ही देश के भविष्य हैं.

स्टॉलाें का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल के निकट विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया. इस क्रम में सीएम ने 8305 जीविका स्वयं सहायता समूह के एक लाख 05 हजार 500 जीविका दीदियों को बैकों से प्रदत ऋण के तहत 377 करोड़ 66 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट कार्ड आदि लाभुकों को प्रदान किया गया.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन