ePaper

bhagalpur news. हरी झंडी मिली तो तीन पालियों में होगी शहर की सफाई

Updated at : 19 Jan 2026 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. हरी झंडी मिली तो तीन पालियों में होगी शहर की सफाई

शहर में सफाई का नया मॉडल होगा लागू.

विज्ञापन

– शनिवार को आधा रात तक जागकर व रविवार कार्यालय खोलकर तैयार किया गया नया मॉडलशहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से पिछले 24 घंटे से लगातार कवायद जारी है. नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नया सफाई मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया था. इसके बाद शनिवार की आधी रात तक काम चला और रविवार को छुट्टी के दिन भी स्मार्ट सिटी कार्यालय खोलकर नया मॉडल तैयार किया गया. नगर निगम प्रशासन को यह मॉडल पसंद भी आ गया है. यदि इसे अंतिम स्वीकृति मिलती है तो इसे टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा. इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को तीन पालियों में संचालित करने के लिए नयी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी.

नये प्रस्तावित मॉडल के तहत शहर में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा उठाव की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए 10 कंपैक्टर, 10 जेसीबी मशीन, 40 ट्रैक्टर और 102 ई-रिक्शा लगाये जायेंगे. सफाई कार्य के लिए करीब 2600 मजदूर तैनात किये जायेंगे.

सिटी की सफाई के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार, मार्च से पहले एजेंसी होगी चयनित

सफाई व्यवस्था के लिए नयी एजेंसी की बहाली को लेकर टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार कर नगर आयुक्त को सौंप दिया गया है. इसे सोमवार या 20 जनवरी को प्रस्तावित स्थायी समिति की बैठक में पार्षदों के समक्ष रखा जायेगा. बैठक के दौरान सभी पार्षदों की राय ली जायेगी. यदि इसमें किसी तरह के संशोधन या सुधार की जरूरत सामने आती है तो उसे शामिल किया जायेगा, अन्यथा टेंडर प्रक्रिया के लिए इसे आगे बढ़ा दिया जायेगा. नगर निगम का लक्ष्य मार्च से पहले नयी सफाई एजेंसी की बहाली करना है. नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शशिभूषण सिंह ने बताया कि नयी एजेंसी चयन को लेकर अब कोई अड़चन नहीं है और प्रक्रिया पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है.

शहर में 71 स्थानों पर बनेंगे शौचालय

नगर निगम द्वारा शहर के 71 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जायेगा. इस संबंध में टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया गया है और उसका सत्यापन भी हो चुका है. सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शशिभूषण सिंह ने बताया कि सोमवार को टेंडर प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इससे शहर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन