ePaper

Bhagalpur news खाटू श्याम के रंग में रंगा शहर

Updated at : 27 Feb 2026 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news खाटू श्याम के रंग में रंगा शहर

खाटू श्याम की 14वीं निशान पदयात्रा गुरुवार को महर्षि मेंहीं विश्रामालय से निकली, तो पूरा शहर श्याममय हो गया.

विज्ञापन

खाटू श्याम की 14वीं निशान पदयात्रा गुरुवार को महर्षि मेंहीं विश्रामालय से निकली, तो पूरा शहर श्याममय हो गया. हाथों में लहराते निशान, गाजे-बाजे की गूंज और जय श्री श्याम के जयकारों के बीच करीब 27 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे सहित सैकड़ों श्याम भक्त शामिल हुए. पूरे विधि-विधान से निकली इस यात्रा में लगभग सौ अधिक निशान उठाये गये. 200 श्रद्धालु अनुशासित कतारों में आगे बढ़ते रहे और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. नगर में कृष्णगढ़ चौक तक शोभायात्रा का भ्रमण कराया गया. उसके बाद भागलपुर के लिए पैदल निशान लेकर भक्त झूमते गाते रवाना हुए.

रथ पर सजे बाबा, आकर्षण का केंद्र बना श्याम दरबार

मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में निकली यात्रा में एक भव्य रथनुमा वाहन पर भगवान खाटू श्याम के शीश को फूल-मालाओं से सुसज्जित किया गया. गाजे-बाजे व भजनों के साथ चलते श्याम दरबार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा, जलपान और भव्य स्वागत द्वार से स्वागत किया. नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, पार्षदों और थाना पुलिस की मौजूदगी में पूजा-अर्चना के बाद निशान पदयात्रा को रवाना किया गया.

14 वर्षों से जारी है आस्था की परंपरा

आयोजकों ने बताया कि यह श्याम निशान पदयात्रा पिछले 14 वर्षों से सुलतानगंज सहित पूरे विश्व के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर निकाली जा रही है. मारवाड़ी समाज के साथ अन्य समाज के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. यात्रा की सफलता में महिला संस्कृति शाखा सुलतानगंज की सक्रिय सहभागिता रही. मनोज जादुका, विपिन मुरारका, विनोद मुरारका, पवन केसान, महेश भुवानियां, काशी रामुका, प्रदीप रामुका, राजेश रामुका, केशव भुवानियां, अमर रामुका, मंटू कुमार, रौनक रामुका सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभालीं. यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. देर शाम निशान पदयात्रा भागलपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में शीश नवाया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन