Bhagalpur News: अपने सफर की कहानी रेलवे को बतायें व इनाम पायें

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 10 Apr 2025 11:54 PM

विज्ञापन

भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है. यदि आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, उसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करने पर रेलवे ऐसे यात्री को रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025 देगी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है. यदि आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, उसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करने पर रेलवे ऐसे यात्री को रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025 देगी. प्रतियोगिता में भाग लें व आकर्षक नकद पुरस्कार जीतें. रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को 10,000 (प्रथम पुरस्कार), 8,000 (द्वितीय पुरस्कार), 6,000 (तृतीय पुरस्कार) व पांच प्रेरणा पुरस्कार (प्रत्येक 4,000) दिये जायेंगे. आपकी कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए. जिसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो. कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए. साथ ही अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें.

सभी प्रतिभागियों को यह घोषणा करनी होगी कि यह उनकी मौलिक रचना है

यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो आपको प्रमाणित करना होगा कि आपके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है. अन्य प्रतिभागियों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं है. साथ ही, सभी प्रतिभागियों को यह घोषणा करनी होगी कि उनकी रचना मौलिक है और इसे पहले किसी अन्य प्रतियोगिता में पुरस्कृत नहीं किया गया है. अपने शब्दों से अपनी रेल यात्रा के जादू को जीवंत करें और अपने लेखन से उसे नया आकार दें. अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई 2025 तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली – 110002 के पते पर भेज देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन