ePaper

Bhagalpur News : कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

Updated at : 29 Apr 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News : कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

नवगछिया थाना क्षेत्र के कोरचक्का में कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

नवगछिया थाना क्षेत्र के कोरचक्का में कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गयी. मृतक नवगछिया थाना के उजानी के अबसार अहमद का पुत्र मो अबुजर (16) है. परिजनों ने बताया कि अबुजर गांव के तीन किशोर के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था. इस दौरान अबुजर का पांव फिसलने से वह अधिक पानी में चला गया. उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, किंतु नहीं बचा पाये. तीनों किशोर कोसी नदी से बाहर निकल हल्ला कर गांव के लोगों को सूचना दी. स्थानीय गोताखोर की मदद से कोसी नदी से अबुजर का शव बरामद किया गया. अबुजर इंटरस्तरीय पुनाम प्रताप नगर हाइस्कूल में इंटर की पढ़ाई करता है. पिता विकलांग है. अबुजर पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम बढ़ई का काम भी करता था, जिससे घर का खर्च चलता था. अबुजर की मौत की सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दी गयी. नवगछिया थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. नवगछिया सीओ ने बताया कि अपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि दी जायेगी.

छह वर्षीय बालक सड़क दुर्घटना में घायल

नवगछिया थाना क्षेत्र तेतरी में छह वर्षीय बालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. घायल बालक तेतरी के संजीव ठाकुर का पुत्र जीगर कुमार है. परिजनों ने बालक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. अस्पताल के चिकित्सकों ने बालक का इलाज किया.

फसल लूटने की नीयत से की मारपीट

रंगरा थाना जहांगीरपुर बैसी में आठ एकड़ जमीन पर लगी फसल लूटने की नीयत से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित संतोष साह ने रंगरा ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में नगरह के राजकुमार महतो, विपिन महतो सहित पांच लोगों को नामजद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन