bhagalpur news. अमडंडा के भवानीपुर में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

अमडंडा थाना क्षेत्र के पाठकडीह भवानीपुर में रंजीत कुमार दास की पत्नी पूजा कुमारी (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है

विज्ञापन

अमडंडा थाना क्षेत्र के पाठकडीह भवानीपुर में रंजीत कुमार दास की पत्नी पूजा कुमारी (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. घटना की बाबत महिला के पिता सबौर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिच्छो छोटी सराधो निवासी जिच्छू दास ने मृतका के पति समेत अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के तुरंत बाद अमडंडा पुलिस ने मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया है. पिता का कहना है कि पूजा की शादी रंजीत के साथ सात जून 2021 को हुई थी. शादी के बाद से ही पूजा को तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. जिच्छू दास ने अपने दामाद पर शराब पीकर मारपीट करने, बार-बार पैसे मांगने समेत कई आरोप लगाये. पिता ने बताया कि 14 फरवरी को उसके दामाद ने उसे फोन कर 20 हजार रुपये की मांग की थी. जिस पर उसने कहा था कि मैं अभी काम पर हूं, घर जाकर बात करता हूं. इतना कहते ही उसके दामाद ने गुस्से में आ कर फोन काट दिया था. घटना के ठीक दो घंटे बाद ही उसकी पुत्री की मृत्यु हो जाने की सूचना मिली. बताया कि दिसंबर माह में जब पूजा को काफी प्रताड़ित किया जा रहा था, तो उनलोगों ने रंजीत को सबक सीखाने की ठानी थी. मामले की शिकायत पुलिस से की गयी थी और पंचायती भी हुई थी. जिसके बाद रंजीत दास ने स्टांप पर लिखित रूप से माफी मांगी थी और आगे प्रताड़ित न करने की बात कही थी, लेकिन माफी मांगने के बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा. पिता का आरोप है कि पूजा को संतान नहीं होने पर उसके परिवार के सभी लोग ताना मारते थे और वे भी उसे प्रताड़ित करते थे. कभी पूजा या रंजीत ने अपना इलाज नहीं कराया, घरवालों के कहने पर झाड़ फूंक, जंतर मंतर तक ही किया गया. इधर, ससुराल वालों ने कहा, पूजा ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

ससुराल वालों ने बताया कि 14 फरवरी को पूजा के कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद था. जब आवाज देने और खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उनलोगों ने दरवाजे को जोरदार धक्का मार कर खोला. इसके बाद देखा कि फंदे से लटक रही थी. आनन-फानन में उसे उतार कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने घोषित कर दिया गया. इधर, अमडंडा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर पूजा के मायके वालों को सुपुर्द कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन