bhagalpur news. किसी ने की व्यंजन में कटौती, तो किसी ने इंडेक्शन का इस्तेमाल किया शुरू

Updated at : 16 Mar 2026 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. किसी ने की व्यंजन में कटौती, तो किसी ने इंडेक्शन का इस्तेमाल किया शुरू

भागलपुर में रसोई गैस की किल्लत.

विज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत. मिठाई दुकानदार अपनाने लगे कोयले के चूल्हे, समारोह में भी सिलिंडर की जगह अब कोयले का धुआंशहर में रसोई गैस की कमी के चलते महिलाएं लकड़ी का चूल्हा जलाने को मजबूर हो रहीं हैं. कई रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं और स्ट्रीट वेंडर्स भी परेशान हैं.गैस की किल्लत के कारण कोयला और लकड़ी की खरीदारी बढ़ गयी है. मिठाई दुकानदारों ने कोयले के चूल्हे का उपयोग शुरू कर दिया है, तो शादी घर में सिलिंडर की किल्लत से कोयला चूल्हा का सहारा लिया जाने लगा है. इतना ही नहीं गृहिणियों ने अपने घरों में व्यंजन में कटौती कर दी, तो किसी ने इंडेक्शन को विकल्प बना लिया.

आदमपुर राधारानी सिन्हा रोड के रेस्टोरेंट कारोबारी ने बताया कि वे तीन दिन से कोयला चूल्हा का इस्तेमाल कर रहे. इससे ग्राहकों का ऑर्डर देने में कुछ देरी जरूर हो रही है. एक मिठाई दुकानदार ने बताया कि कुल काम सिलिंडर पर होता है, जिसे बंद करना पड़ेगा. धीरे-धाीरे समोसा व अन्य मिठाई भी कोयला से बनायेंगे.

क्या कहते हैं शहर के लोग

घर में दो दिन पहले गैस खत्म हो गयी, जब उन्होंने गैस एजेंसी में सिलिंडर बुक करने की कोशिश की, तो सिलेंडर को डिलीवरी के लिए मना कर दिया गया. ऐसे में इंडेक्शन पर खाना बना रही हूं.विभा रानी, मुर्तजाचक

रविवार को छुट्टी होने पर कई व्यंजन तैयार करके परिवार के सदस्यों को खुश करते थे. इस रविवार को सिलिंडर किल्लत के बीच सोच कर कदम उठाना पड़ रहा है.

चंचला रानी, मिरजानहाट

प्राय: रविवार को इंजॉय करने परिवार व बच्चों के साथ रेस्टोरेंज जाते रहे हैं. सिलिंडर किल्लत के बीच वहां भी कई पसंदीदा डिश पर ब्रेक लग गया है. यह अधिक पीड़ादायक है.पुष्पा अरुण, मुंदीचक

खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ा उद्यम चलाती हूं. इसमें सिलिंडर की जरूरत होती है. अभी कॉमर्शियल तो बंद है और घरेलू भी आसानी से नहीं मिल पा रहा है. उद्यम में इंडेक्शन काम नहीं आ रहा है. समस्या है.प्रिया सोनी, मिरजानहाट

गैस मिलने में मुश्किल आ रही है. गैस भरवाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन दुकान वाले ज्यादा पैसे मांगे जा रहे हैं. अब इंडेक्शन व कोयला चूल्हा ही विकल्प है.

रीता जायसवाल, इशाकचकगैस वालों ने उन्हें सिलेंडर देने से मना कर दिया और कहा कि गैस की बहुत शॉर्टेज है. बाद में उन्हें घुमा-फिराकर एक्स्ट्रा पैसे देने के लिए कहा गया. परेशानी है.

बबीता बोन, तिलकामांझी

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन