SM College : मिल सकती है रुसा से मॉडल कॉलेज की सौगात

रुसा की टीम टीएमबीयू के लिए मॉडल कॉलेज का प्रस्ताव लेकर आयी है.
रुसा की टीम टीएमबीयू के लिए मॉडल कॉलेज का प्रस्ताव लेकर आयी है. पीआरओ डाॅ दीपक कुमार दिनकर ने बताया की इस संबंध में शुक्रवार को रुसा के अधिकारियों के साथ कुलपति प्रो जवाहर लाल की मुलाकात होगी. एसएम कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने को लेकर रुसा को प्रस्ताव दिया जायेगा. अगर रुसा द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाता है, तो एसएम कॉलेज को मॉडल कॉलेज घोषित किया जायेगा. इससे कॉलेज के विकास के लिए पर्याप्त राशि मिल सकेगी. मालूम हो की एसएम कॉलेज विवि का पुराना और प्रतिष्ठित महिला कॉलेज में शुमार है, जहां हजारों छात्राएं यूजी व पीजी स्तर पर साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स विषयों में पढ़ाई करती हैं. मॉडल कॉलेज घोषित होने से कॉलेज का विकास होगा. साथ ही नैक मूल्यांकन में भी अच्छे प्वाइंट व ग्रेडिंग मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










