ePaper

सिवान ने बेगूसराय को नौ गोल से हराया

Updated at : 23 Jul 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
सिवान ने बेगूसराय को नौ गोल से हराया

भागलपुर की मेजबानी में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को सिवान ने एकतरफा मुकाबला में बेगूसराय को 9-0 से पराजित कर दिया.

विज्ञापन

भागलपुर की मेजबानी में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को सिवान ने एकतरफा मुकाबला में बेगूसराय को 9-0 से पराजित कर दिया. सिवान टीम की तरफ से पहला गोल सुनील कुमार, दूसरा संजीव, तीसरा सुनील कुमार ने किया. वहीं, चौथा गोल ऋषि कुमार, पांचवां गोल आकिब अंसारी, छठा गोल संजीव रावत, सातवां गोल आर्यन यादव ने किया, जबकि आठवां व नौवां गोल विशाल प्रसाद ने किया. वहीं, कैमूर व बांका के बीच खेला गया मैच ड्राॅ रहा. निर्धारित समय तक दोनों टीम ने एक-एक गोल किया. बिना खेले ही सात टीमों को मिली जीत जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि सात जिलों के टीम के नहीं आने पर दूसरी टीम को वॉक-ओवर दे दिया गया. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद की टीम के नहीं आने के कारण जमुई की जीत हुई. पटना की टीम के नहीं आने पर पूर्णिया की, गोपालगंज की टीम के नहीं आने पर कैमूर की जीत हुई. वहीं, वैशाली की टीम के नहीं आने पर दरभंगा की, सहरसा की टीम के नहीं आने पर सारण की, शेखपुरा की टीम के नहीं आने पर सिवान की और मुजफ्फरपुर की टीम के नहीं आने पर मुंगेर टीम की जीत हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन