श्रावणी मेले की तैयारियां तेज, टेंट से लेकर सीसीटीवी तक के लिए निकली निविदा
श्रावणी मेले की फाइल फोटो
Shravani Mela: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. श्रद्धालुओं और कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेले के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम शुरू कर दिया गया है.
भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट
Shravani Mela: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. श्रद्धालुओं और कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मेले के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर काम शुरू कर दिया गया है. जिला सामान्य शाखा की ओर से कई जरूरी कार्यों के निष्पादन के लिए अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की गयी है.
मेले की व्यवस्थाओं के लिए होगा विभिन्न कार्यों का निष्पादन
जारी सूचना के अनुसार मेले के दौरान आवश्यक टेंट, पंडाल और विद्युतीकरण संबंधी कार्य कराये जायेंगे. इसके अलावा अन्य जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति और निर्माण से जुड़े कार्य भी चयनित एजेंसी के जिम्मे होंगे. प्रशासन की ओर से आमंत्रण कार्ड, फ्लेक्स बैनर, होर्डिंग और अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री की छपाई की व्यवस्था भी इसी प्रक्रिया के तहत करायी जायेगी.
तकनीकी निगरानी और डिजिटल सुविधाओं पर भी जोर
श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा और निगरानी को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने, वीडियोग्राफी और स्टिल फोटोग्राफी कराने का प्रावधान किया गया है. साथ ही पिपुल काउंटिंग मशीन की स्थापना, मोबाइल एप संचालन और सर्वर के रखरखाव से जुड़े कार्य भी निविदा के दायरे में शामिल किये गये हैं. चयनित एजेंसी को निर्धारित सभी कार्यों का निष्पादन करना अनिवार्य होगा.
6 जुलाई तक जमा की जा सकेगी निविदा
इच्छुक फर्म, आपूर्तिकर्ता और प्रतिष्ठान तकनीकी एवं वित्तीय निविदा 6 जुलाई तक सीलबंद लिफाफे में जमा कर सकते हैं. प्राप्त निविदाओं को उसी दिन क्रय समिति और निविदादाताओं की उपस्थिति में खोला जायेगा. यदि किसी अपरिहार्य कारणवश निर्धारित तिथि और समय पर निविदा प्राप्त नहीं हो पाती है तो पुनः 8 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. इसके बाद उसी दिन निविदाओं को खोला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










