bhagalpur news. आदमपुर में किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, दो महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

आदमपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़.
– आदमपुर के सतीश सरकार लेन स्थित अपार्टमेंट में फरवरी माह से चल रहा था धंधा- पुलिस ने बरामद किया उपयोग किया हुआ कंडोम समेत अन्य आपत्तिजनक चीजें
आदमपुर सतीश सरकार लेन स्थित एक अपार्टमेंट में किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से दो महिलाओं के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है. कमरे से पुलिस ने उपयोग किया हुआ कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया है. आरोपितों का दोनों मोबाइल को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार महिलाएं कटिहार जिले की बतायी जा रही है तो गिरफ्तार किया गया पुरुष नाथनगर का संजीत कुमार है. तीनों के विरुद्ध जोगसर थाने में देह व्यापार की धाराओं के साथ जोगसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि तीनों आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत कराया जाएगा. जोगसर थाना पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी थी. पुलिस ने कमरे की जांच फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी करायी है.जानकारी मिली है कि जब स्थानीय लोगों की नजर किराये के कमरे में रहे लोगों पर पड़ी तो उनलोगों ने निगरानी करना शुरू किया. जब स्थानीय लोग आश्वस्त हो गये कि उक्त जगह पर कोई अनैतिक कार्य किया जा रहा है तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
फरवरी से किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार
आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग फरवरी से यहां रह रहे हैं. आरोपित पुरुष एक महिला को अपनी पत्नी और एक को अपना रिश्तेदार बता कर यहां रह रहा था. पुलिस स्तर से जानकारी मिली है कि ग्राहकों को मोबाइल के माध्यम से बुलाया जाता था. पुलिस ने बताया कि अब तक की पूछ ताछ में उक्त लोगों के किसी रैकेट पता नहीं चला है लेकिन पुलिस आरोपितों से पूछ ताछ और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर छानबीन कर रही है. इस तरह के अनैतिक कार्य में अगर और भी शामिल हुए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आरोपितों को बुधवार को नयायालय में प्रस्तुत कराया जाएगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










