आरएसएस के अरविंद चंद पांडेय का निधन, स्वयंसेवकों में शोक

Updated at : 08 Aug 2020 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस के अरविंद चंद पांडेय का निधन, स्वयंसेवकों में शोक

आरएसएस के अरविंद चंद पांडेय का निधन, स्वयंसेवकों में शोक

विज्ञापन

भागलपुर. भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुरोधा अरविंद चंद पांडेय (88 वर्ष) का निधन फरीदाबाद में शुक्रवार को हो गया. अंतिम संस्कार भी फरीदाबाद में किया गया. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र विकासचंद पांडेय ने दी. भीखनपुर निवासी अरविंद पांडेय का पैतृक घर जगदीशपुर प्रखंड में है. वे डाक विभाग में अधिकारी थे. अपने पीछे पुत्र विवेकानंद पांडेय, विकास चंद पांडेय, दो पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन से स्वयंसेवकों में शोक की लहर है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरविंद नारायण भारती ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में अरविंद चंद पांडेय आरएसएस के संपर्क में आये. संघ के सामाजिक समरसता से वे काफी प्रभावित थे. उन्‍होंने नौकरी करते हुए पूरी ईमानदारी बरती. वे जिस समय संघ से जुड़े उस समय आरएसएस के सरसंघचालक माधव राव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ थे. वे कई बार उनके कार्यक्रमों में गये थे. उनकी बौद्धिकता से वे काफी प्रभावित हुए थे.

जिस समय गुरुजी भागलपुर आये उस समय अरविंद चंद पांडेय उस कार्यक्रम में मौजूद थे. भागलपुर में संघ का कार्य करने के दौरान प्रचारक कृष्‍ण चंद्र भारद्वाज और उद्यम चंद्र शर्मा से वे काफी प्रभावित हुए. इसके अलावा संघचालक डॉ लक्ष्‍मीकांत सहाय के व्‍यक्तित्‍व ने भी उन्‍हें संघ से जोड़े रखा. वे जब तक स्‍वस्‍थ रहे रोज संघ की शाखा जाते रहे. पांच अगस्‍त 2020 को जब अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर का‍ शिलान्‍यास हो रहा थे, वे काफी खुश थे. पूरे कार्यक्रम को उन्‍होंने दूरदर्शन पर देखा. श्री भारती ने कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन