Bhagalpur news नतीजे 21 फरवरी को घोषित होंगे, पुरस्कृत होंगी सर्वश्रेष्ठ झांकियां

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 19 Feb 2026 11:46 PM

विज्ञापन

अजगैवीनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भव्य बारात में शामिल झांकियों के मूल्यांकन को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को मूल्यांकन समिति व निर्णायक मंडली की बैठक ह्ई

विज्ञापन

अजगैवीनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि पर निकाली गयी भव्य बारात में शामिल झांकियों के मूल्यांकन को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को मूल्यांकन समिति व निर्णायक मंडली की बैठक ह्ई. अध्यक्षता मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने की. निर्णायक मंडल के सदस्य निरंजन कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि पर निकाली गयी झांकियों का सूक्ष्म मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है. निर्णायक मंडली ने परिणाम तैयार कर लिया है. अब प्रतिभागियों और श्रद्धालुओं की नजरें 21 फरवरी पर टिकी हैं, जब झांकी प्रतियोगिता के परिणाम जारी किये जायेंगे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे. आयोजन समिति की ओर से प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम पुरस्कार के अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा. इस वर्ष की बारात में निकाली गयी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. झांकियों में शनि भगवान, बजरंगबली, सती, शिव-पार्वती, श्रीराम-सीता, राधा-कृष्ण, अघोरी तांडव कई चलंत बाल झांकी सहित कई आकर्षक और जीवंत प्रस्तुतियां शामिल रहीं. घोड़ा, बैलगाड़ी, जगह-जगह स्वागत कर धार्मिक आस्था, कला और संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला.

सभी को परिणाम का है इंतजार

सदस्यों ने बताया कि झांकियों की प्रस्तुति, विषय वस्तु, कलात्मकता और संदेश के आधार पर निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया है. अब प्रतिभागी दलों और दर्शकों कोपुरस्कार वितरण का बेसब्री से इंतजार है. बैठक में रंजीत साह, निरंजन कुमार चौधरी, प्रदीप प्यासा, स्वप्निल झा, अखिलेश कुमार सिंह,साकेत ओझा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. 21 फरवरी को परिणाम और पुरस्कार वितरण के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा.कांग्रेस का चलो

वार्ड चलो, पंचायत चलो अभियान के तहत कार्यक्रम

सन्हौला सनोखर गांव में कांग्रेस का चलो वार्ड चलो, पंचायत चलो अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सम्राट केसरी जैन उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है. जब तक आम नागरिक वार्ड सभा और पंचायत बैठकों में सक्रिय भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक योजनाओं का सही लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पायेगा. चलो वार्ड चलो, पंचायत चलो अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में जागरूकता फैलाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है. पंचायत स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है. कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीणों की भागीदारी देखी गयी. उपस्थित लोगों ने पंचायत की बैठकों में नियमित भाग लेने और विकास कार्यों की निगरानी करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन