ePaper

Bhagalpur News : पांच सौ करोड़ से चितरा से बासुकीनाथ तक रेल लाइन बिछेगी, सर्वे का काम पूरा

Updated at : 24 May 2024 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News : पांच सौ करोड़ से चितरा से बासुकीनाथ तक रेल लाइन बिछेगी, सर्वे का काम पूरा

आसनसोल डिविजन के देवघर जिला अंतर्गत आने वाले चितरा कोलियरी से बासुकीनाथ तक रेल पटरी बिछाया जायेगा ताकि दोनों जगहों के लोगों को रेल यात्रा की सुविधा मिले और कोयले की भी ढुलाई हो सके.

विज्ञापन

रेलवे लोगों को हर कोने तक रेल सेवा देने को लेकर तत्पर है. इसके लिए वह कई नयी रेल योजनाओं पर काम कर रहा है. इसी योजना के तहत आने वाले दिन में आसनसोल डिविजन के देवघर जिला अंतर्गत आने वाले चितरा कोलियरी से बासुकीनाथ तक रेल पटरी बिछाया जायेगा ताकि दोनों जगहों के लोगों को रेल यात्रा की सुविधा मिले और कोयले की भी ढुलाई हो सके. चितरा कोलियरी से बासुकीनाथ तक रेल पटरी बिछाने को लेकर सर्वे का काम भी हो चुका है. यह सर्वे 40 किलोमीटर तक हुआ है. इस 40 किलोमीटर तक रेल पटरी बिछाने का काम होगा. यह पहला मौका है जब इन दो जगहों के लिए रेल सर्वे का काम होगा.

स्टीमेट बन कर तैयार, पांच साै करोड़ की है योजना

सर्वे का काम पूरा होने के बाद इस योजना को लेकर स्टीमेट भी बन कर तैयार हो गया है. यह लगभग पांच सौ करोड़ की योजना है. स्टीमेट बनाकर ईस्टर्न रेलवे के मुख्यालय को भेज दिया गया है. योजना को मुख्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर होगा.

चितरा कोलियरी के आसपास क्षेत्र के लोगों की बासुकीनाथ की यात्रा होगी सुगम

इस योजना पर काम पूरा होने के बाद आसपास के लाेगों को इससे काफी फायदा होगा और ट्रेन की यात्रा कर बाबा बासुकीनाथ के दर्शन होंगे. साथ ही इस रेल खंड में कोयले की ढुलाई भी सुगम हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन