bhagalpur news. 3.41 करोड़ की लागत से बने स्मार्ट शौचालय को चालू करने की तैयारी

स्मार्ट शौचालय चालू करने की तैयारी.
– 2024 में बनकर तैयार हो गया था स्मार्ट शौचालय, निगम को हैंडओवर किया था स्मार्ट सिटी
ललित किशोर मिश्र, भागलपुरशहर में स्मार्ट सिटी निर्मित 25 स्मार्ट शौचालय को चालू करने की तैयारी है. 3.41 करोड़ की लागत से निर्मित शौचालय 2024 में बनकर तैयार हुआ, मगर अब तक चालू नहीं किया गया है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा शौचालयों को 2014 में ही निगम को हैंड ओवर कर दिया गया था. इस लंबे समय में निगम इसे चालू कराने में विफल रहा, अब स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा इसे चालू करने की पहल शुरू की गयी है. स्मार्ट सिटी प्रबंधन के द्वारा इसे चालू करने को लेकर अगले अप्रैल से इस दिशा में काम शुरू करेगा.
– कई शौचालय रख-रखाव के कमी से टूट गये
दो साल तक उपेक्षित रहने की वजह से कई शौचालय टूट गये हैं. सैंडिस, सरकारी बस सैंडिस, जीरो माइल सहित कई और स्थानों के स्मार्ट शौचालय खराब होने लगे हैं. स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है. इसके लिए यह स्मार्ट शौचालय को दुरुस्त करने की कवायद तो नहीं चल रहा है, यह चर्चा हो रही है. शौचालय में में पानी का टंकी भी बनाया गया है. इसमें यूपीएस भी लगा हुआ है, लेकिन कुछ जगहों से यूपीएस भी गायब हो गये. इस सब को लेकर अब स्मार्ट सिटी प्रबंधन द्वारा इसे ठीक कर चालू करने की कोशिश की जा रही है.– कोट
– स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर में बनाये गये 25 स्मार्ट शौचालय को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अप्रैल तक इसे चालू कर देने की कोशिश हो रही है.– पंकज कुमार, पीआरओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










