bhagalpur news. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर पदाधिकारियों को हड़काया

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर पदाधिकारियों को हड़काया

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर हड़काया.

विज्ञापन

-जिला शिक्षा सभागार में विभिन्न एजेंडा को लेकर समीक्षा बैठक हुईजिला शिक्षा सभागार में मंगलवार को विभिन्न एजेंडा को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर पदाधिकारियों को हड़काया है. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी योग्य छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित रखा गया, तो संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही बैठक अनुपस्थित बीईओ पर भी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि सूचना दिये जाने के बाद बैठक में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारी से शोकॉज किया जायेगा. कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी. डीईओ ने बताया कि बीसी, ईबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के लिए वर्ष 2024-25 व 2025-26 के कई आवेदन लंबित हैं. इंस्टीट्यूट स्तर के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर 116 व जिला स्तर पर 171 आवेदन अब भी लंबित हैं.

डीईओ ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन 31 मार्च से पहले पूरा कर लें. इसके अलावा छह निजी स्कूलों का सत्यापन प्रखंड स्तर पर लंबित है. निर्देश दिया कि संबंधित बीईओ जल्द वेरिफिकेशन पूरा कर रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में डीपीओ स्थापना अमरेंद्र कुमार पांडे सहित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

454 शिक्षकों संपत्ति का ब्योरा नहीं किया अपलोड

बैठक में जिले के 454 शिक्षकों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा अपलोड नहीं कराने का मामला सामने आया. डीईओ ने 24 घंटे के भीतर सभी शिक्षकों को विवरणी अपलोड करने का निर्देश दिया है. कहा कि पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी.

भूमिहीन विद्यालय को लेकर दिये निर्देश

भूमिहीन विद्यालयों की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. डीईओ ने सभी प्रखंडों को निर्देश दिया कि अंचल अधिकारियों से समन्वय कर विद्यालयों के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजें. कहा कि स्कूल जिस वार्ड में स्थित है. उसी क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराया जाये.

विज्ञापन
Kali Kinker Mishra

लेखक के बारे में

By Kali Kinker Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन