Bhagalpur News. जमीन को लेकर गंगाजल रेलवे स्टेशन लाने की योजना अटकी
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन तक गंगाजल लाने की योजना अटकी.
विज्ञापन
– 15 करोड़ की है योजना, दस किलोमीटर तक बिछेगी पाइप लाइन
बरारी गंगा घाट से भागलपुर रेलवे स्टेशन तक गंगा के पानी लाने की योजना का मामला जमीन को लेकर अटका हुआ है. हालांकि, रेलवे गति शक्ति यूनिट के पदाधिकारियों व एनएचएआइ के बीच जमीन को लेकर वार्ता हो रही है. इसके जल्द समाधान होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है.कई साल पहले रेलवे ने एनएचआइ को अपनी जमीन दी थी. अभी एनएचएआइ के द्वारा जमीन का रेलवे को हस्तांतरण नहीं की गयी है. रेलवे की जमीन को बिहार सरकार के माध्यम से एनएचएआइ को दी गयी थी. गति शक्ति यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना के लिए स्टेशन से बरारी तक चार किलो मीटर जमीन चाहिए. बरारी में इंटकवेल का भी निर्माण होगा. एनएचएआइ को दो किलोमीटर जमीन की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि बरारी से दो किलोमीटर जमीन जो एनएचएआइ को दी गयी है, उसी को लेकर वार्ता हो रही है. जल्द जमीन मिल जाने की पूरी संभावना है.– 10 किलोमीटर तक बिछायी जायेगी पाइप, 15 करोड़ की है योजना
इस योजना के तहत गंगा से रेलवे स्टेशन तक पाइप से पानी लाने के लिए लगभग नौ से दस किलो मीटर तक पाइप बिछाया जायेगा. वन विभाग के रास्ते जाने वाले गंगा घाट किनारे से पाइप से पानी जाना है. पाइप बिछाने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










