Bhagalpur News. गर्मी शुरू होने के बाद जागा पीएचईडी, जल संकट वाले इलाकों में लगेंगे चापाकल

Updated at : 13 Mar 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. गर्मी शुरू होने के बाद जागा पीएचईडी, जल संकट वाले इलाकों में लगेंगे चापाकल

गर्मी के बाद जागा पीएचईडी विभाग.

विज्ञापन

-35 जल संकटग्रस्त स्थानों पर हैंडपंप सहित डीप ट्यूबवेल लगाने की योजना के लिए जारी की निविदा

गर्मी की शुरुआत के साथ ही जिले में पेयजल संकट की आशंका के बीच पीएचईडी पश्चिमी डिवीजन की तैयारियों पर सवाल उठने लगा है. बताया जा रहा है कि विभाग ने गर्मी से पहले जरूरी तैयारी नहीं की और अब गर्मी शुरू होने के बाद चापाकल लगाने और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की है.

विभाग ने चापाकल लगाने का कार्य एजेंसी के माध्यम से कराने के लिए निविदा जारी की है.

हालांकि निविदा प्रक्रिया पूरी होने में ही अप्रैल महीना बीत जाने की आशंका है. क्योंकि, तकनीकी बिड खुलने का समय 25 मार्च निर्धारित की गयी है और फाइनेंसिल बिड मूल्यांकन के बाद खोला जायेगा और इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं है. फाइनेंसियल बिड खुलने के बाद एजेंसी का चयन होगा और काम शुरू किया जायेगा. एजेंसी के पास काम करने के लिए लगभग चार महीने का समय निर्धारित किया गया.

35 जल संकट वाली जगहों पर लगेंगे हैंडपंप

पीएचईडी की ओर से जिले के पूर्वी क्षेत्र के 35 जल संकटग्रस्त स्थानों पर हैंडपंप सहित डीप ट्यूबवेल लगाने की योजना बनायी गयी है. इस कार्य पर करीब 33 लाख 4 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. हालांकि, निविदा प्रक्रिया और काम शुरू होने में अगर देरी हो गयी तो गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है.

424 वार्डों की पाइप जल योजनाओं के रखरखाव पर होंगे 40.79 करोड़ खर्च

पीएचईडी पूर्वी डिवीजन ने जिले में संचालित 424 वार्ड स्तरीय पाइपयुक्त जलापूर्ति योजनाओं के व्यापक संचालन, रखरखाव और विशेष मरम्मत के लिए योजना तैयार की है. इस कार्य पर लगभग 40 करोड़ 79 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. विभागीय योजना के अनुसार इन जलापूर्ति योजनाओं का संचालन, रखरखाव और आवश्यक विशेष मरम्मत का कार्य अगले पांच वर्षों तक कराया जायेगा. जारी निविदा के अनुसार 6 अप्रैल को तकनीकी बिड खोली जायेगी. तकनीकी बिड का मूल्यांकन करने के बाद योग्य एजेंसियों की वित्तीय बिड खोली जायेगी.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन