Bhagalpur news भीषण गर्मी से त्रस्त लोग पेयजल को लेकर परेशान

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news भीषण गर्मी से त्रस्त लोग पेयजल को लेकर परेशान

सुलतानगंज भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गर्मी से सबसे ज़्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूर व राहगीरों को हो रही है.

विज्ञापन

सुलतानगंज भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लोग बारिश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. गर्मी से सबसे ज़्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूर व राहगीरों को हो रही है. कड़ी धूप में काम करने वाले मजदूर छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं. शहर के बाजारों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. कई चापाकल व कुआं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. दूर दूर से पानी लाने को ग्रामीण विवश हैं. दुकानों में ग्राहकों की संख्या कम हो गयी है. शीतल पेय और बर्फ की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है. डॉक्टर का कहना है कि गर्मी में ज्यादा पानी पीये व धूप में निकलने से बचें. स्कूली बच्चे को दोपहर में छुट्टी होने पर काफी परेशानी हो रही है. अपर रोड़ में दसवें दिन भी पेयजल चालू नहीं हो पायी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

सुलतानगंज के वार्ड आठ में बदबूदार पानी आने से लोग परेशान

सुलतानगंज नप क्षेत्र के वार्ड आठ कासिमपुर में बदबूदार पानी आने से लोग परेशान हैं. मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने बदबूदार पानी आने की शिकायत की. ग्रामीण नीरज कुमार पासवान ने बताया कि वार्ड आठ में लगभग 350 घर है. मंगलवार को नल जल योजना के पाइप से बदबूदार पानी आने से लोग परेशान हो गये. कई जगह लीकेज होने से नाला का पानी में प्रवेश कर गया है, जिससे पानी बदबूदार हो गया है. अविलंब समस्या समाधान की मांग संबंधित पदाधिकारी से करने की बात कही है.

राइजिंग स्टार कलगीगंज को हरा अम्रपाली इलेवन कहलगांव विजेता

कहलगांव इंदिरा आवास कॉलोनी सलेमपुर सैनी के खेल मैदान पर बुधवार को प्रीमियर लीग 2025 टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन राइजिंग स्टार कलगीगंज और अम्रपाली इलेवन कहलगांव के बीच मैच हुआ. टॉस जीत कर राइजिंग स्टार कलगीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में आठ विकेट पर 96 रन बनायी. जवाब में अम्रपाली इलेवन कहलगांव की टीम 4.5 ओवर में मैच को जीत ली. अम्रपाली इलेवन कहलगांव की टीम की तरफ से खेलते हुए सोनू ने 54 रनों की पारी खेली और उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. कमेंट्री कृष्ण कुमार कर रहे थे. निर्णायक कुंदन, गोविंद व स्कोरर में संजीव व बादल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन