ePaper

Driving License: भागलपुर के दो लोगों को मिला इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, आयरलैंड और दुबई में चलाएंगे गाड़ी

Updated at : 03 Sep 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
driving license

Driving License: भागलपुर परिवहन विभाग ने दो लोगों को इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया है. भीखनपुर के एसएम तबीस नसर को आयरलैंड और घोघा के युवक पंकज कुमार को दुबई में ड्राइविंग लाइसेंस मिला है. यह लाइसेंस 6 महीने के लिए वैध होता है.

विज्ञापन

Driving License: भागलपुर परिवहन विभाग ने दो लोगों को इंटरनेशनल ड्राइविंग का परमिट दिया है. भीखनपुर निवासी एसएम तबीस नसर ने आयरलैंड व घोघा के पंकज कुमार दुबई में वाहन चालन का लाइसेंस लिया है. परिवहन विभाग के अधिकारी इस तरह के परमिट देने के पहले आवेदन कर्ता का पासपोर्ट व वीजा की जांच आवेदन कर्ता की उपस्थिति में किया. जिसके बाद दोनों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया. विदेश में दोपहिया या चारपहिया वाहन परिचालन के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.

6 महीने के लिए वैद्य होता है परमिट

इस तरह के परमिट की अवधि छह माह के लिए होता है. इस अवधि में उन्हें वहां के परिवहन कार्यालय में परमिट को जमा करना होता है. छह माह के बाद परमिट अमान्य हो जाता है. इस अवधि के बाद भी वाहन का परिचालन करना है तो फिर से परमिट बनवाने का नियम है.

जून के आवेदन के बन रहे डीएल व आरसी, 14 हजार अब भी लंबित

भागलपुर परिवहन कार्यालय में विभाग से मिले स्मार्ट कार्ड पर सही तरह से मशीन से प्रिंट नहीं होने के कारण आरसी व डीएल के स्मार्ट कार्ड के आवेदन काफी लंबित हो गये है. डीएल व आरसी के स्मार्ट कार्ड बनाने में अभी भी परिवहन कार्यालय दो माह पीछे चल रहा है. दो माह पीछे होने में कर्मियों की काेई गलती नहीं है. इसमें मिले स्मार्ट कार्ड पर सही से प्रिंट नहीं होने के कारण यह लेट हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: महाराष्ट्र की कंपनी 1000 लोगों को देगी रोजगार, लगाएगी बैग क्लस्टर की दूसरी बड़ी यूनिट

प्रिंटर से कार्ड सही से नहीं हो रहे प्रिन्ट

विभाग से जो कार्ड मिला है उसमें सौ कार्ड प्रिंट करने के लिए डाला जाता है तो उसमें से कई कार्ड खराब हो जाते हैं उसमें सही से प्रिंट नहीं हो पा रहा है. मंगलवार को भी जून के आवेदन का स्मार्ट कार्ड बन रहा था. कई आवेदक काउंटर पर आकर अभी तक कार्ड नहीं मिलने की बात काउंटर पर बैठे परिवहन कार्यालय के कर्मियों से पूछी जा रही थी. कर्मियों ने उन्हें सारी बातों की जानकारी दी तब जाकर वो कार्यालय से लौटे.

इस वीडियो को भी देखें: लालू यादव का आरएसएस-बीजेपी पर हमला

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन