अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगा अंडा उत्पादन को बढ़ावा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 9:41 PM
समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वरीय उप समाहर्ता, जिला विकास शाखा, भागलपुर ने जिले के सभी बीडीओ को पत्र लिखा है.
समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वरीय उप समाहर्ता, जिला विकास शाखा, भागलपुर ने जिले के सभी बीडीओ को पत्र लिखा है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंजलि सिन्हा ने चार नवंबर को पत्र लिखकर समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही थी. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव द्वारा निर्देश मिलने के बाद अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई. पंचायत समिति की मासिक बैठक में इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रगतिशील किसानों को जागरूक करने, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में शिविर आयोजित करने, पशु चिकित्सालय में पशुपालकों को जागरूक कराने का अनुरोध किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










