bhagalpur news. भागलपुर में सफाई के लिए नये मानक तय
Updated at : 25 Mar 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर में सफाई के नये मानक तय.
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से भागलपुर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई सफाई एजेंसी के चयन को लेकर हुई बैठकनगर निगम की ओर से बुधवार को स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड सभागार में बैठक हुई. बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को नई ऊंचाई देने और आधुनिक मानकों के अनुरूप ढालने पर चर्चा हुई. मेयर डॉ बसुंधरालाल, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने बैठक में हिस्सा लिया.
वार्डों को कलस्टर में बांटा, तीन पाली में होगी सफाई
सरकार के निर्देशों के तहत नयी सफाई एजेंसी के चयन के लिए निविदा दस्तावेज पर व्यापक चर्चा की गयी. शहर की सफाई को लेकर वार्डों को क्लस्टर में बांटा गया है. बताया कि बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र को दो मुख्य क्लस्टरों में बांटा गया. पहला क्लस्टर वार्ड संख्या 1 से 26 तक और दूसरा क्लस्टर वार्ड संख्या 27 से 51 तक होगा. सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए सफाई संबंधित सभी कार्य, रविवार सहित तीन पालियों में सुनिश्चित किया जायेगा. इससे सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी. साथ ही विशेष श्रमिक टोली की चर्चा की गयी. इसके तहत नाला उड़ाही के विशेष कार्य के लिए 5-5 श्रमिकों की समर्पित टोलियां तैनात की जायेगी, जो केवल इसी कार्य पर केंद्रित रहेंगी. सफाई एजेंसी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह शहर के सभी छोटे-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित करे. मेयर डॉ बसुंधरालाल ने बैठक में जोर देते हुए कहा हमारा लक्ष्य भागलपुर को कूड़ा मुक्त और जलजमाव मुक्त शहर बनाना है. दो क्लस्टरों में कार्य बांटने और तीन पालियों में सफाई सुनिश्चित करने से मॉनिटरिंग बेहतर होगी और शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ दिखेगा. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निविदा प्रक्रिया में इन तकनीकी और व्यावहारिक सुझावों को प्राथमिकता से शामिल किया जाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




