ePaper

बिहार के नवगछिया में अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, एक महिला जख्मी

Updated at : 02 Jan 2025 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
naugachia news

मृतक के परिजनों में मातम

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में घर में घुसकर अपराधियों ने गोलीबारी की .जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक महिला जख्मी है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत मोहनपुर गांव में बुधवार की रात को जमकर गोलीबारी हुई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी है. यह गोलीबारी उस दिन हुई है जिस दिन नवगछिया में नए एसपी ने कार्यभार संभाला है. अपराधियों ने अपने बुलंद हौसले को दिखाते हुए एकतरह से नये पुलिस कप्तान को चुनौती भी दे दी है.

गांव में गोलीबारी, एक की मौत

भवानीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बीती रात करीब 10 बजे आपसी रंजिश में अपराधियों ने स्थानीय डब्लू शर्मा के घर में घुसकर गोलीबारी की. घटना में डब्लू शर्मा की मौत गोली लगने से हो गई. जबकि बीच बचाव करने आई सुनीता देवी को भी अपराधियों ने गोली मार दी. वहीं एक अन्य महिला नूतन देवी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.

ALSO READ: भागलपुर के नए SSP को पहले दिन ही अपराधियों ने चिढ़ाया, कैंप जेल के पास कारोबारी को दिनदहाड़े लूटा

मृतक के परिजनों का बयान

मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी अक्सर रात में आकर हंगामा करते थे. मना करने पर उन्होंने घर में घुसकर हमला कर दिया. गोलीबारी में डब्लू शर्मा के सीने में गोली लग गयी और उसकी मौत हो गई. वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में भय है और ग्रामीण आक्रोश में हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस का भय खत्म होने पर ही अपराधी इस तरह बेखौफ होकर गोलीबारी कर सकते हैं.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं इस घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है. पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, एसपी के कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन ही इस तरह की घटना का होना पुलिस के लिए चुनौती भी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन