Bhagalpur News. एनसीसी कैडेट्स देश की एकता व अखंडता की जिम्मेवारी बखूबी निभा रहे हैं: कर्नल रितेश मोहन

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. एनसीसी कैडेट्स देश की एकता व अखंडता की जिम्मेवारी बखूबी निभा रहे हैं: कर्नल रितेश मोहन

राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस पर कार्यक्रम.

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन ने सोमवार को कार्यालय में प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में जेनजी आंदोलन से जूझ रहे हैं. भारत के एनसीसी कैडेट्स देश की एकता व अखंडता की जिम्मेवारी निभा रहे हैं. देश के युवाओं को एनसीसी के उद्देश्य व अनुशासन के जरिये जागरूक किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट को सरकारी के साथ-साथ अब कॉरपोरेट क्षेत्र में भी रोजगार मिल रहे हैं. उन्होंने बताया कि 23 बिहार बटालियन के पांच कैडेट रिपब्लिक डे कैंप 2026 के लिए चयनित हुए है. उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में एनसीसी कैडेट बढ़े हैं. जिले में करीब तीन हजार कैडेट हैं. मौके पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार डुडी, कैप्टन राजेश नंदन, अंजन कुमार, राकेश कुमार, महिमा मिश्रा एवं 23 बिहार बटालियन के सारे पीआइ स्टाफ आदि मौजूद थे.

कॉलेज के एनसीसी कैडेट बनेंगे आपदा मित्र

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन ने बताया कि कॉलेजों के सीनियर एनसीसी के कैडेट आपदा मित्र बनेंगे. बरौनी कैंप में 20 से 29 जनवरी तक युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. कैंप में भागलपुर के छह सौ कैडेट भाग लेंगे. इसमें दो सौ गर्ल्स कैडेट शामिल हैं. उन्हें एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा को लेकर विशेष रूप से ट्रेनिंग दी जायेगी.

ड्रोन कैमरा का दिया जा रहा प्रशिक्षण

कर्नल ने बताया सहरसा कैंप में भागलपुर सहित अन्य जिलों के एनसीसी कैडेट को ड्रोन कैमरा चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर उनसे काम लिया जा सके. सुरक्षा, कृषि क्षेत्र, ट्रॉफिक, पर्व-त्योहार में लगने वाले भीड़ आदि पर ड्रोन से कैसे नजर रखी जा सकती है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया कि शहर में लगने वाले जाम में पुलिस के सहयोग के लिए एनसीसी कैडेट का सहयोग ले सकते हैं. ताकि लोगों को यातायात नियम के प्रति जागरूक किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन