bhagalpur news. मध्य प्रदेश की होगी महाकाल की सवारी, तमिलनाडु की गूंजेगी पराई की ताल

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में चार से 10 फरवरी तक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन होगा

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में चार से 10 फरवरी तक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन होगा. इसमें भाग लेने के लिए मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं. दोपहर तक बिहार के पटना, झारखंड, हरियाणा, तमिलनाडु आदि से स्टूडेंट पहुंच चुके थे, जबकि गुजरात के स्वयंसेवक रास्ते में थे. अन्य राज्यों से भी पहुंच रहे हैं. विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राओं ने एकता का परिचय देते हुए हॉस्टल परिसर में नारे लगाये दाल बाटी चूरमा, एनएसएस का सूरमा, कौन चले भई कौन चले, एनएसएस के वीर चले और एक बार जोर से, एनएसएस की ओर से. बुधवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, खेल मंत्री श्रेयशी सिंह, पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश आदि शिविर का उद्घाटन करेंगे. तकरीबन 12 राज्यों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं (स्वयंसेवकों) का जुटान हो सकता है. भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के बिहार व झारखंड निदेशालय के निदेशक विनय कुमार भागलपुर पहुंच चुके हैं. उन्हें विवि के अतिथि गृह में ठहराया गया है. लड़कियों को मारवाड़ी कॉलेज के सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल, जबकि लड़कों को टीएनबी कॉलेज के नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल में ठहराया गया है. राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने आनेवाले विद्यार्थी शैक्षणिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्तर पर गतिविधियों को जानेंगे. सात दिनों तक भाषा, नृत्य व लोक कथा सहित राष्ट्रीय एकता पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे. देश की एकता के लिए काम करने की प्रेरणा छात्रों को मिलेगी. ——————– कोट : फोटो : मनोज (प्रो संजय कुमार झा) उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री व पंचायत राज मंत्री के आने की पुष्टि हो चुकी है. कॉलेज को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है. कार्यक्रम को लेकर हरेक शिक्षक, छात्र व कर्मचारी उत्साहित हैं. प्रो संजय कुमार झा, प्रधानाचार्य, मारवाड़ी कॉलेज ——————– मध्य प्रदेश : नीरज गुज्जर व मनीष सिसाेदिया ने बताया कि मालवा का लोकनृत्य, महाकाल की सवारी दिखाये जायेंगे. तमिलनाडु : सौम्य मणि, मोहन व अरबस खान ने बताया कि पराई का ताल सुनायेंगे. तंदै पेरियार का एससी एसटी के बीच शिक्षा के प्रति की गयी जागरूकता की कहानी सुनायेंगे. कोलाटप, करगम वैलाटम, कुम्मा लोकनृत्य दिखायेंगे. पटना : विदुषा व आयुष ने बताया कि बिहार का लोक महापर्व छठ पर आधारित नाटिका का मंचन करेंगे. झिझिया नृत्य की भी प्रस्तुति होगी. हरियाणा : डॉ मनीषा, योगेश व लखन ने बताया कि हरियाणवी धमाल, सांग, कोड़िया, फग लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे. ——————— एकता शिविर का शेड्यूल 04 फरवरी : 11.30 बजे मारवाड़ी कॉलेज में उद्घाटन होगा. 05 फरवरी : स्वयंसेवकों द्वारा विशेष पौधरोपण. 06 फरवरी : टीएनबी कॉलेज के बॉटनी डिपार्टमेंट में स्किल एंटरप्रेन्योरशिप पर ट्रेनिंग और टीएनबी प्राचार्य के नेतृत्व में कार्यक्रम. 07 फरवरी : बीएन कॉलेज में फिट इंडिया और हिट इंडिया विषय पर परिचर्चा. 08 फरवरी : कहलगांव स्थित विक्रमशिला व एनटीपीसी का परिभ्रमण. 09 फरवरी : भागलपुर शहर में झांकी निकाली जायेगी. 10 फरवरी : 11.30 बजे समापन कार्यक्रम का आयोजन होगा.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन