ePaper

Bihar: भागलपुर में दो बच्चों की मां ने पड़ोस के युवक से रचायी शादी, घर में नहीं मिली एंट्री, धरने पर बैठे

Updated at : 06 Sep 2022 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: भागलपुर में दो बच्चों की मां ने पड़ोस के युवक से रचायी शादी, घर में नहीं मिली एंट्री, धरने पर बैठे

भागलपुर में दो बच्चों की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक से विवाह रचा लिया. शादी के बाद जब लड़का उसे अपने घर ले गया तो घरवालों ने दोनों को मारपीट कर भगा दिया. दोनों मुख्य दरवाजे पर धरना देकर बैठ गये.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में दो बच्चों की मां ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कर ली. विवाह के बाद जब लड़का दुल्हन लेकर अपने घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने इस शादी को मंजूरी नहीं दी और दोनों को मारपीट कर घर से भगा दिया. इसके बाद दोनों घर के दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गये. सुबह तक दोनों के लिए घरवालों ने दरवाजे नहीं खोले. वहीं दोनों के हाइवोल्टेज ड्रामे को देखने लोगों की भीड़ जुटी रही.

दो बच्चों की मां ने पड़ोस के युवक से की शादी

दो बच्चे की मां 35 वर्षीय कंचन कुमारी ने घोघा थाना अंतर्गत जानीडीह पंचायत स्थित जानीडीह दक्षिण में अपने पड़ोस में ही रहने वाले राकेश सिंह के 28 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह से मंदिर में सोमवार रात विवाह रचा लिया. विवाह के बाद जब दोनों घर घुसने लगे तो दीपक के परिजनों ने दोनों को मारपीट कर भगा दिया. इस घटना के बाद दोनों दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गये. रात तक दोनों वहीं जमे रहे. सुबह समाचार लिखे जाने के समय दोनों पास में ही कहीं गये हुए थे.

पति पर आरोप

दोनों की मांग है कि उन्हें घर में एंट्री दी जाए और रहने दिया जाए. बताते चलें कि महिला मुंगेर की रहने वाली है और दस साल पहले उसकी शादी जानीडीह निवासी स्व कमलेश्वरी राय के पुत्र प्रमोद राय से हुई थी. कंचन ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति का पहले से ही किसी और के साथ अवैध संबंध था. वह कमाती थी और पति बैठकर खाता था. विरोध करने पर मारपीट करता था.

Also Read: बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के 15 वॉकी-टॉकी और चाइनीज ड्रोन बरामद, आंख जांच करने वाली मशीन भी जब्त
पिछले एक साल से था प्यार

महिला ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दीपक सिंह से उसे पिछले एक साल से प्रेम था और उन लोगों ने सोमवार शाम को मंदिर में शादी कर ली. कंचन व दीपक ने बताया कि वो दोनों बच्चों के साथ आजीवन रहने को तैयार हैं. इधर शादी की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. कंचन व दीपक ने कहा कि हम अपने घर में घुसकर रहेंगे. मुख्य दरवाजे पर अनवरत धरना पर बैठे रहेंगे. बता दें कि दोनों बच्चे अपने पिता के संग ही रह रहे हैं.

( निलेश प्रताप यादव की रिपोर्ट)

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन