ePaper

मोदी सरकार ने किया मजदूर वर्ग के साथ विश्वासघात

Updated at : 24 Jul 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार ने किया मजदूर वर्ग के साथ विश्वासघात

एक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि अपने तानाशाह चरित्र के अनुरूप मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में लोकसभा चुनाव के जनादेश को अहंकार पूर्वक ठुकरा दिया

विज्ञापन

एक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि अपने तानाशाह चरित्र के अनुरूप मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में लोकसभा चुनाव के जनादेश को अहंकार पूर्वक ठुकरा दिया और मजदूरों के खिलाफ कॉरपोरेट्स के पक्ष में वही विनाशकारी नीतियां अपना रही है. निराशाजनक बजट ने कामकाजी लोगों की चिंताओं और दुर्दशा को पूरी तरह नजरअंदाज किया है. देश के मजदूर वर्ग का विशाल बहुमत असंगठित मजदूरों को इस बजट में उनके दु:खद जीवन से कोई राहत नहीं मिली है. बजट न तो राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का कोई प्रयास करता है और न ही सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का. ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन-एक्टू इस बजट का पुरजोर विरोध करता है क्योंकि यह देश के कामगारों की दुर्दशा और पीड़ा के साथ विश्वासघात और उपहास है.

कलावती देवी के निधन पर शोक

पेंशनर समाज की ओर से बहादुरपुर निवासी शंकर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी कलावती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. कलावती देवी शिक्षा विभाग में कार्यरत थीं. प्रदीप कुमार सिंह, प्रकाशचंद्र सिंह, नरेशचंद्र सिंह, सुरेश पासवान, तुलसी, दु:खहरण, विनिता, पुष्पा, अमित, योगेश, बालमुकुंद, विजय, अखिलेश, विमला देवी ने श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन