Bhagalpur पैट परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट परीक्षा 2024) के आयोजन को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की बैठक होगी. पैट परीक्षा के आवेदन लेने सहित पैट परीक्षा के तिथि फाइनल करने पर मुहर लगेगी.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट Bhagalpur News : टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट परीक्षा 2024) के आयोजन को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की बैठक होगी. पैट परीक्षा के आवेदन लेने सहित पैट परीक्षा के तिथि फाइनल करने पर मुहर लगेगी. परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि पैट परीक्षा को लेकर बैठक में सारा कुछ फाइनल किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संभावित मई के पहले सप्ताह से आवेदन लिया जायेगा, जबकि मई के अंत तक पैट परीक्षा आयोजित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रभारी कुलपति से आदेश मिलते ही शेड्यूल आज जारी हो सकता है. बता दें कि ऑफलाइन माेड में पैट परीक्षा के लिए आवेदन लिया जायेगा. साथ ही कहा कि मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में पैट परीक्षा आयोजित किये जाने की संभावना है. उन्होंने कहा कि प्रभारी कुलपति के आदेश पर पैट परीक्षा का शेड्यूल जारी की जायेगी.

नौ सौ से अधिक रिक्त सीट के लिए होगी परीक्षा

विवि सूत्रों के अनुसार 30 विषयों के करीब नौ सौ से अधिक रिक्त सीट के लिए पैट परीक्षा होगी. सभी पीजी विभागों ने विषयवार रिक्त सीट की जानकारी विवि को उपलब्ध करा दी है. इस बार पैट परीक्षा 2024 आयोजित किया जा रहा है. बताया गया कि साइंस, कॉमर्स, लॉ, सामाजिक विज्ञान व मानविकी संकाय के सभी विषय शामिल है.

साल के अंत में पैट परीक्षा 2025 को होगा आयोजन

विवि के अधिकारी ने कहा कि रेगुलेशन के आधार पर एक वर्ष पर दो बार पेट परीक्षा के आयोजन का प्रावधान है. पैट परीक्षा का सत्र लेट चल रहा है. ऐसे में सत्र को नियमित करने के लिए इसी साल के अंत में पैट परीक्षा 2025 का भी आयोजित करने की तैयारी है. ताकि पैट परीक्षा का सत्र नियमित किया जा सके.

वर्ष 2016 रिसर्च रेगुलेशन से होगा परीक्षा

अधिकारी ने बताया कि रिसर्च 2016 रेगुलेशन के आधार पर पैट परीक्षा आयोजित किया जायेगा. इसमें पैट परीक्षा के लिए 50 फीसदी सीट व नेट-जेआरएफ के लिए 50 फीसदी सीट रिजर्व रखने पर विचार किया गया. परीक्षा में पूरी तरह रोस्टर का पालन किया जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन