जोगसर थाना पहुंची महिला की हुई पहचान, मुंगेर से पहुंचे परिजनों को सौंपा गया

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर से लापता महिला भागलपुर से बरामद

विज्ञापन

अपने घर से भटक कर एक विक्षिप्त महिला शनिवार को जोगसर थाना पहुंच गयी थी. जोगसर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भटक कर पहुंची महिला की फोटो सहित उसके पहचान की अपील की. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और अखबारों में छपी खबरों को देख शनिवार को महिला के परिजन उनकी पहचान के लिए जोगसर थाना पहुंचे. महिला की पहचान मुंगेर जिला के तारापुर के रहने वाले इंद्रजीत शेखर की पत्नी ऋचा कुमारी (40) के रूप में की गयी. परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला काफी लंबे समय से बीमार थी. इसी दौरान विगत 18 अप्रैल को वह बिना किसी को बताये ही घर से निकल गयी थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने स्थानीय थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी. सोशल मीडिया और अखबारों में छपी खबरों काे देख कई लोगों सहित स्थानीय पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि महिला भागलपुर के जोगसर थाना में है. इसके बाद वे लोग रविवार को भागलपुर पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन