Bhagalpur news दरियापुर के चन्द्रभानपुर गांव में महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 15 Feb 2026 10:59 PM

विज्ञापन

शाहकुंड दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर गांव में महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

शाहकुंड दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर गांव में महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन किया गया. पंडित अशोक शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया.लक्ष्मी नारायण महायज्ञ 19 अप्रैल से शुरू होगा. महायज्ञ को आकर्षक बनाने के लिए ग्रामीणों ने व्यापक रूप रेखा बनायी है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेमरंजन कुमार, संयोजक उपेंद्र प्रसाद मंडल, सचिव जगदीश मंडल, आचार्य बोंगी मंडल, उपाध्यक्ष ममलेश्वर मंडल, कृष्ण कुमार, संजय ठाकुर, रोहित साह, राजू मंडल सहित दर्जनों सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे.

शाहकुंड के बाबा गिरिवरनाथ मंदिर में भक्तों ने की पूजा अर्चना

शाहकुंड मुख्य बाजार बाबा गिरिवरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों ने पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी. गिरिवरनाथ मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पचरुखी, सजौर, दरियापुर, हरपुर, मानिकपुर, अंबा सहित अन्य गांव के मंदिर और शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना की. शाहकुंड मुख्य बाजार में बाबा भोलेनाथ की बरात निकाली गयी. थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार मे गश्त करते दिखाई पड़े.

मिनी जलापूर्ति से सप्लाई बंद, लोग परेशान

शाहकुंड मकंदपुर पंचायत के हरपुर गांव में पीएचईडी की मिनी जलापूर्ति से पानी की सप्लाई बंद है. पानी की सप्लाई बंद होने से सैकड़ों घरों के लोग पेयजल के परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति का मोटर जल जाने से पानी की सप्लाई बंद है. परेशान ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति में खराबी की सूचना कनीय अभियंता और संवेदक को दी गयी है. कनीय अभियंता हेमा चौधरी ने बताया कि सोमवार को मिस्त्री भेज जांच करायी जायेगी.

रामकथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली

सुलतानगंज महाशिवरात्रि पर बाबा रामेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में प्रखंड के रघुचक अंधार स्थित श्रीरामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. चंडीगढ़ से पधारे कथा वाचक कुंदन जी महाराज के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. कटहरा पंचायत के रघुचक अंधार, कुमारपुर, मोथाबाड़ी, पनसल्ला, आजाद नगर, कटहरा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर अजगैवीनाथ गंगा तट से लगभग 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं. पूरा मार्ग जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा. रामकथा के पहले दिन कुंदन जी महाराज ने मंगलाचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी, वहीं देर रात शिवजी की भव्य बारात और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन