हबीबपुर से अपहृत किशोर व इशाकचक से लापता लड़की मिली

हबीबपुर से अपहृत किशोर व इशाकचक से लापता लड़की मिली
शहरी पुलिस अनुमंडल के दो अलग-अलग थानों में विगत दिनों दर्ज नाबालिगों के अपहरण के मामलों में पुलिस को सफलता मिली है. दोनों ही अपहृतों की बरामदगी कर ली है. हबीबपुर थाना में विगत 26 मई को दर्ज 9 वर्षीय मो अजमत को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सीडब्लूसी से बरामद किया है. हबीबपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में किशोर के पिता चमेलीचक स्थित बदरे आलमपुर निवासी मो अमजद के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद से पुलिस ने छानबीन शुरू की. पश्चिम बंगाल पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने कांड के अनुसंधानकर्ता को कोलकाता स्थित सीडब्लूसी भेजा. जहां बच्चे की पहचान की गयी और उसे बरामद कर भागलपुर लाया गया. जहां उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया. इधर इशाकचक थाना में दर्ज नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने अपहृता को जगदीशपुर के बलुआचक इलाके से बरामद कर लिया है. शनिवार को उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










