Bhagalpur News: रामजन्मोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रामजन्मोत्सव को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
प्रतिनिधि, घोघा
महाकाल सेवा समिति घोघा बाजार के तत्वावधान में रामजन्मोत्सव को लेकर रामजानकी ठाकुरबाड़ी घोघा बाजार से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में 551 महिलाएं रहीं शामिल. सभी महिलाओं ने सत्य कुटीर आश्रम के समीप गंगा नदी तट से जलभरी किया. जलभरी के बाद गोल सड़क, ब्रह्मचारीटोला, आठगांवा होते हुए वापस रामजानकी ठाकुरबाडी पहुंची. विधिवत प्रदक्षिणा कर निर्धारित स्थान पर कलश रख शोभा यात्रा का समापन किया. पुरोहितों द्वारा एकादश महाभिषेक, हवन व महाआरती की गयी. मौके पर महाकाल सेवा समिति के अनीमेश सेन दूबे, सुभाष यादव, असीम दूबे, पंकज यादव, शुभाष यादव, चंदन दूबे, शुभम चौधरी आदि सहित काफी संख्या लोग शोभा यात्रा में शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










