कहलगांव में करेंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन
Kahalgaon Electrocution Death : स्नान के बाद कमरे में कपड़े बदलने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. कुछ देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे स्वजनों ने महिला को अचेत अवस्था में पाया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.
विज्ञापन
कहलगांव, भागलपुर से असद अशरफी की रिपोर्ट
Bhagalpur News : भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत रसलपुर थाना क्षेत्र के कुलकुलिया गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान कुलकुलिया निवासी संजय कुमार की 30 वर्षीय पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं. महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है.कपड़े बदलने के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, बबिता देवी स्नान करने के बाद अपने कमरे में कपड़े बदलने गई थीं. इसी दौरान वह किसी विद्युत उपकरण या बिजली के तार के संपर्क में आ गईं. करेंट इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं. घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे और किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी.दरवाजा नहीं खुलने पर बढ़ी चिंता
काफी देर तक जब बबिता देवी कमरे से बाहर नहीं निकलीं और दरवाजा भी नहीं खुला तो परिजनों को चिंता होने लगी. स्वजनों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद अनहोनी की आशंका से परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए. बबिता देवी अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं.अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ चुकी थी हालत
परिजन तत्काल महिला को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव पहुंचे. चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी. काफी प्रयास के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भी परिजनों की भीड़ जुट गई.दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
बबिता देवी अपने पीछे दो छोटे पुत्रों को छोड़ गई हैं. मां की असामयिक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पति संजय कुमार सहित अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि एक पल में उनका खुशहाल परिवार बिखर गया. घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.गांव में शोक की लहर
हादसे की खबर फैलते ही कुलकुलिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया. ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. लोगों ने बिजली उपकरणों और तारों के उपयोग में सावधानी बरतने की भी अपील की, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










