bhagalpur news. दूसरे दिन शांतिपूर्ण रही इंटर परीक्षा, 509 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
भागलपुर जिले में इंटर की परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. दोनों पालियों में कुल 509 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. जबकि कुछ सेंटर पर विलंब से पहुंचने के कारण कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी.
भागलपुर जिले में इंटर की परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. दोनों पालियों में कुल 509 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. जबकि कुछ सेंटर पर विलंब से पहुंचने के कारण कुछ परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी. हालांकि सोमवार की तरह मंगलवार को केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल नहीं था. अधिकांश छात्र समय से ही पहले ही केंद्र पर पहुंच गये थे. कुछ केंद्रों पर मामूली विलंब से पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का मौका केंद्राधीक्षक द्वारा दिया गया. दूसरी तरफ मारवाड़ी पाठशाला सेंटर पर चर्चा थी कि एक वीक्षक के विलंब से पहुंचने पर उसे बाहर ही रोक दिया गया था. हालांकि केंद्राधीक्षक ने इसकी पुष्टि नहीं की है. दोनों पालियों में कुल 29,098 परीक्षार्थियों में से 28,589 उपस्थित रहे. पहली पाली में 11,800 परीक्षार्थी शामिल हुए, 160 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 16,789 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 349 अनुपस्थित रहे. किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं है.
आसान थे प्रश्न, परीक्षार्थियों के चेहरे खिले
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए