Bhagalpur News. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अभियान चलाने की तैयारी में विभाग

स्वास्थ्य विभाग की बैठक.
-ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स की बैठक, रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित करने का निर्देश
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाने की तैयारी में है. इसके मद्देनजर विभाग ने सोमवार को जिला स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स की बैठक की. जिसमें जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दीनानाथ ने कहा कि तय सीमा के तहत जिला को एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) का माइक्रो प्लान, सुपरविजन प्लान तैयार करके भेजें और रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन करें.डॉ दीनानाथ ने बताया कि अभियान के तहत फाइलेरिया और अन्य अपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों को खत्म करने की दिशा में काम होगा. इसके तहत पूरे समुदाय को दवा दी जानी है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके. अभियान में अनिवार्य रूप से प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन कर लेना है और उसका डीटेल कांटेक्ट नंबर के साथ आशा कार्यकर्ता को उपलब्ध कराया जाये, ताकि किसी भी प्रकार कि रिएक्शन से ससमय निपटा जा सके. एमडीए अभियान के दौरान शत- प्रतिशत फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन सुनिश्चित कराना है.
फाइलेरिया बीमारी के राज्य सलाहकार डॉ अनुज सिंह रावत ने अभियान कि सफलता के लिए ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर और सुपर वाइजर कि बेहतर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा. बैठक में वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी, कृति कुमारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक भरत सिंह, डीआइओ सह एसीएमओ धनंजय कुमार, जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार दयानंद मिश्रा, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, डाटा इंट्री ऑपरेटर, शहरी स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर, डब्ल्यूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर डॉ आशीष तिग्गा, पिरामल स्वास्थ्य के पीएलसीडी विजय कुमार, पीओसीडी शीतल पंडित, सीफार के सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जय प्रकाश कुमार, आइएडी भागलपुर के आशीष कुमार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




