Bhagalpur News. शहर में 38 जगहों पर अवैध यूनिपोल चिह्नित, आधा दर्जन एजेंसियों को 49.63 लाख जुर्माने की नोटिस
Updated at : 03 Feb 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन

शहर में यूनिपोल चिह्नत.
विज्ञापन
नगर निगम की चेतावनी- सात दिनों में दंड राशि जमा नहीं होने पर दर्ज करायी जायेगी एफआइआर
शहर में अवैध रूप से लगाये गये यूनिपोल (विज्ञापन ढांचे) के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस क्रम में निगम ने 38 स्थानों पर लगे यूनिपोल को चिह्नित किया है. ये यूनिपोल करीब आधा दर्जन विज्ञापन एजेंसियों द्वारा लगाये गये हैं, जिसे नगरपालिका क्षेत्र विज्ञापन नियमावली का उल्लंघन माना है. निगम ने संबंधित एजेंसियों पर कुल 49 लाख 63 हजार 200 रुपये का दंड अधिरोपित किया है. साथ ही सभी एजेंसियों को नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर दंड राशि जमा करने का निर्देश दिया है.आरएस पब्लिसिटी, आर्ट कॉर्नर, आरएस आउटडोर मीडिया, नवीन एड, नाथ एडवरटाइज प्राइवेट लिमिटेड और कॉर्नर पब्लिशिंग के यूनिपोल अवैध पाये गये हैं. निगम के जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरएस पब्लिसिटी के 10 जगहों के यूनिपोल पर 12 लाख 24 हजार, आर्ट कॉर्नर के 10 जगहों पर 7 लाख 40हजार, आरएस आउटडोर मीडिया के 7 जगहों पर 8 लाख 56 हजार 800 रुपये, नवीन एड के 5 जगहों पर 6 लाख 12 हजार 400 रुपये, नाथ एडवरटाइज प्राइवेट लिमिटेड के 4 जगहों पर 7 लाख 89 हजार 600 रुपये और कॉर्नर पब्लिशिंग के 6 जगहों के यूनिपोल पर 7 लाख 40 हजार रुपये का दंड लगाये गये हैं.दंड राशि जमा नहीं करने पर यूनिपोल होगा जब्त और दर्ज होगी एफआइआर
निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में दंड राशि जमा नहीं करने पर संबंधित यूनिपोल जब्त कर लिये जायेंगे. इसके साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. नगर निगम ने अंतिम चेतावनी करार देते हुए एजेंसियों को नियमों का पालन करने को कहा है.यहां मिले अवैध रूप से लगे यूनिपोल
स्टेशन चौक के नजदीक लोहिया ब्रिज, कोयला डिपो बस स्टैंड के नजदीक, तिलकामांझी मेडिकल कॉलेज रोड, मेडिकल कॉलेज रोड के नजदीक एक मॉल के पास, मारवाड़ी पाठशाला के नजदीक एक शो रूम के पास, खलीफाबाग चौक ज्वेलर्स दुकान के पास, भीखनपुर में मॉल के नजदीक, कोतवाली चौक, तातारपुर चौक, मेडिकल कॉलेज रोड के नजदीक सब्जी मार्केट, आदमपुर में टाउन हॉल के पास, प्रधान डाकघर के नजदीक, जेल रोड, टीएनबी कॉलेज के पास, रामसर चौक के नजदीक, यूनिवर्सिटी रोड, स्टेशन गेट नंबर-1, तिलकामांझी बरारी रोड, पटलबाबू रोड में ज्वेलर्स दुकान के नजदीक, हवाई अड्डा रोड में कैंप जेल के पास, एमजी रोड में एक होटल के नजदीक, आदमपुर में सीएमएस स्कूल के पास, घंटा घर में फल मार्केट के पास, घंटा घर में बाइक शोरूम के नजदीक, घंटाघर में शीतला स्थान मंदिर के पास, रेलवे स्टेशन चौक गेट नंबर-1 के नजदीक, जीरोमाइल चौक स्थित एक विवाह भवन के पास एवं कचहरी चौक पर एक होटल के नजदीक, घंटाघर में लोहिया हॉस्पिटल गेट नंबर-1 के पास, कैंप जेल के नजदीक हवाई अड्डा गेट नंबर-1 के पास, जीराेमाइल कॉर्नर पर एवं जीरोमाइल फ्लाइओवर के पास, आदमपुर, घंटाघर में एक कॉप्लेक्स के पास, कचहरी चौक, मनाली चौक से तिलकामांझी रोड में एक मॉल के पास, मुस्लिम माॅइनरिटी कॉलेज स्थित एक मॉल के नजदीक एवं स्टेशन चौक के पास.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




