Bhagalpur news अबजूगंज में सैरात की अवैध वसूली, मुख्य पार्षद ने लगायी रोक

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अबजूगंज में सैरात की अवैध वसूली, मुख्य पार्षद ने लगायी रोक

लतानगंज नप क्षेत्र के अबजूगंज में सैरात वसूली अवैध तरीके से करने का मामला उजागर हुआ है. अबजूगंज के फुटपाथ विक्रेता ने लिखित शिकायत नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू से मंगलवार को की.

विज्ञापन

सुलतानगंज नप क्षेत्र के अबजूगंज में सैरात वसूली अवैध तरीके से करने का मामला उजागर हुआ है. अबजूगंज के फुटपाथ विक्रेता ने लिखित शिकायत नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू से मंगलवार को की. फुटकर विक्रेता सावित्री देवी, गायत्री देवी, संजय साह, नकुल प्रसाद साह, सीता देवी, फरीदा खातून ने बताया कि सब्जी एवं फल विक्रेता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नौ व 10 के निवासी है. पांच अप्रैल से जबरन अबजूगंज के प्रमोद साह फुटपाथ विक्रेताओं से 30 रुपया प्रति विक्रेता सैरात वसूल रहे हैं. जबकि यह क्षेत्र नगर परिषद का है. किस परिस्थिति में सैरात वसूली की जा रही है. हम लोगों को पता नहीं है. विरोध करने पर हम लोगों से अभ्रदता व गाली गलौज की जाती है. फुटकर विक्रेताओं ने कार्रवाई की मांग की है.

मुख्य पार्षद ने तत्काल प्रभाव से सैरात वसूली पर लगायी रोक

मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि सैरात वसूली अवैध तरीके से करने की शिकायत मिली है. फुटकर विक्रेता ने बताया कि पूर्व में कुटिदार संघ 10 रुपये प्रति विक्रेता से राशि वसूली होती थी. अब 30 रुपये वसूली की जा रही है. छानबीन की गयी तो मुख्य पार्षद ने बताया कि सैरातकर्ता प्रमोद साह से जब दूरभाष पर बात की, तो उन्होंने कहा कि जिला परिषद द्वारा सैरात मिला है. उनसे जब सैरात वसूली का परमाना मांगा गया, तो वह नहीं दिया. उसने वसूली परमाना प्राप्त नहीं होना बताया. जब तक वसूली का परमाना नहीं मिलता है, वसूली नहीं करने को लेकर निर्देशित किया गया. तत्काल प्रभाव से रोक लगाते मुख्य पार्षद ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सैरात वसूली तभी करने की बात कही. जब वसूली परमाना उन्हें प्राप्त हो. कार्यालय को वसूली परवाना दिखाने के बाद ही वसूली करने की बात कही. तत्काल प्रभाव से वसूली बंद करने का निर्देश दिया गया है. अगर वसूली होगी तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन