Bhagalpur news विधि व्यवस्था मोदीजी के अंदर, तो हमला क्यों हुआ

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news विधि व्यवस्था मोदीजी के अंदर, तो हमला क्यों हुआ

जगदीशपुर के बैजानी में आयोजित राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व विधायक बीमा भारती के निशाने पर पीएम मोदी और भाजपा रही.

विज्ञापन

जगदीशपुर के बैजानी में आयोजित राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व विधायक बीमा भारती के निशाने पर पीएम मोदी और भाजपा रही. उन्होंने अपने संबोधन में पहलगाम हमले पर सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि जब देश की सारी विधि-व्यवस्था पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में, तो पहलगाम में हमला क्यों हुआ. जो लोग आतंकी हमले में मारे गये हैं उसमें मुस्लिम भी शामिल हैं. डबल इंजन की सरकार में कौन सा उद्योग और फैक्ट्री लगाये हैं जो हमारे बिहारी मजदूर दूसरे राज्य में पलायन करते हैं और मार खा कर बिहार लौटते हैं. न बेरोजगारी पर न पलायन पर चर्चा होती है.

आरएसएस के खिलाफ बांटी गयी किताब

कार्यक्रम में आरएसएस के खिलाफ एक किताब बांटने की बात की चर्चा हैं. जिसके शीर्षक में आरएसएस को एक आतंकवादी संगठन बताया गया है. इस किताब के बांटे जाने के सवाल पर मुख्य वक्ता व खगड़िया के पूर्व सांसद महबूब अली कैशर ने कहा कि अभी तक मैने किताब पढ़ी नहीं हैु किताब में क्या है उसे पढ़ने के बाद पता चलेगा. गांधीजी जैसे फादर ऑफ नेशन को जिसने मारा उसके बारे में सब जानते हैं कि उनका आरएसएस से संबंध था.

सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला की रूपरेखा तैयार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय की ओर से घोषित राज्यव्यापी कार्यक्रम सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला को सफल बनाने के लिए स्थानीय राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय आनंद निलय भवन एनएच-31 मकंदपुर चौक में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता राजद नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने की. बैठक में नवगछिया जिला संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 12 मई को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला स्थानीय फौजी ढाबा महंत स्थान चौक एनएच-31 बिहपुर में प्रातः11:00 बजे से, 13 मई को गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में होने वाली सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला स्थानीय आनंद निलय भवन एनएच-31 मकंदपुर चौक में प्रातः 11:00 बजे से आरंभ होगी. सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यशाला में विधान सभा अन्तर्गत आने वाले सभी प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्ष उनकी कमेटी, बूथ अध्यक्ष, छह प्रकोष्ठ क्रमशः छात्र, युवा, महिला, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व उनकी कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी प्रवक्ता को आमंत्रित किया गया है. बैठक में शैलेश कुमार,डॉ चक्रपाणि हिमांशु, अलख निरंजन पासवान, सतीश कुमार, कपिल देव प्रसाद मंडल, तनवीर अहमद, हिमांशु यादव, मो मोहिउद्दीन, जाकिर हुसैन, महमूद गजनवी, मेही दास, गौतम कुमार प्रीतम, प्रिंस कुमार मंडल, मो मुनव्वर, गौतम बैनर्जी, मणिलाल पासवान, बबलू यादव, रंजन यादव, रणवीर कुमार, नीरज कुमार, राजेश यादव, दिलीप यादव, गौरीशंकर यादव, वीरेंद्र चोपड़ा व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन