हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण के लिए शुरू हुई वैकल्पिक जमीन की तलाश
Author Sanjeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाते हुए नगर निगम ने अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण की कवायद तेज कर दी है.
विज्ञापन
भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट :
शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाते हुए नगर निगम ने अब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क निर्माण की कवायद तेज कर दी है. भूमि विवाद के कारण लंबे समय से अटकी पार्क निर्माण परियोजना को अब वैकल्पिक स्थल के जरिए पूरा करने की योजना पर काम शुरू हो गया है.नगर निगम की टीम ने लिया जायजा
नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की एक विशेष टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का जायजा लिया है. इस टीम में उप नगर आयुक्त आमिर सुहैल, कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद के साथ-साथ योजना शाखा के अभियंता और अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल थे. टीम ने उस स्थल का निरीक्षण किया है, जहां भूमि विवाद की वजह से पार्क निर्माण कार्य फिलहाल बाधित है.तीन छोटे पार्क विकसित करने का है लक्ष्य
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाउसिंग बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की. विभागीय जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन छोटे-छोटे पार्क विकसित करने की योजना है. जहां एक स्थान पर काम रुका हुआ है, वहां अब विकल्प के तौर पर अन्य उपलब्ध भूमियों की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है.
जल्द समाधान निकालने की कोशिश
नगर निगम की योजना शाखा अब उन स्थानों को चिह्नित करने में जुटी है जहां बिना किसी विवाद के पार्क का निर्माण सुगमता से किया जा सके. अधिकारियों का मानना है कि वैकल्पिक जमीन मिलते ही विकास कार्य में आ रही बाधा दूर हो जायेगी और स्थानीय निवासियों को जल्द ही बेहतर सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










