Bhagalpur News: अपहरण के 48 घंटे के अंदर अपहृत होमगार्ड जवान बरामद, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: अपहरण के 48 घंटे के अंदर अपहृत होमगार्ड जवान बरामद, पांच गिरफ्तार

झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर से हुआ था पंजाबी रविदास का अपहरण

विज्ञापन

झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर से हुआ था पंजाबी रविदास का अपहरण

प्रतिनिधि, नवगछिया

पुलिस ने अपहरण के 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए अपहृत होमगार्ड जवान को बरामद करते हुए पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में पीसी कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि झंडापुर थाना को सूचना मिली कि जयरामपुर निवासी पंजाबी रविदास को घर से कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर लिया है. एसपी द्वारा तत्काल जिला के सभी सीमा को सील करते हुए सघन वाहन जांच प्रारंभ किया गया.

एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर अपहृत पंजाबी रविदास को मधेपुरा जिले के चौसा थाना अंतर्गत लौआलगान से सकुशल बरामद कर लिया. कांड में संलिप्त मधेपुरा जिला के चौसा थाना के कलासन निवासी मो अफताब आलम, अली, मनीष कुमार को घटना में प्रयुक्त कार रजि० नं०-BR11BJ0830 के साथ बगड़ी पुल के पास से एवं मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना में गोपालपुर मंगल बासा निवासी रमेश मंडल, पुरैनी थाना के तारणी निवासी राजा कुमार को लौआलगाम से गिरफ़तार किया. गिरफ्तार सभी आरोपितों के द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया गया कि अपहृत के बेटा एवं अभियुक्त गुरूदेव मंडल उर्फ सनोज के बीच पैसे की लेन-देन का मामला को लेकर ये लोग योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन