ePaper

पकड़ुआ विवाह के लिए होमगार्ड जवान का अपहरण

Updated at : 09 Jun 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
पकड़ुआ विवाह के लिए होमगार्ड जवान का अपहरण

पकड़ुआ विवाह को लेकर नवगछिया के नवादा के पास से होमगार्ड जवान का अपहरण कर लिया गया

विज्ञापन

पकड़ुआ विवाह को लेकर नवगछिया के नवादा के पास से होमगार्ड जवान का अपहरण कर लिया गया. अपहृत होमगार्ड जवान नवगछिया थाना सकुचा का सुमित कुमार है. अपहृत जवान के भाई वीरेंद्र कुमार के बयान पर नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सुमित कुमार चचेरे भाई प्रभाष कुमार के साथ बाइक से अपने मामा गौतम यादव के घर जगतपुर गया था. वह मामा के पास बकाया एक लाख रुपये लेने गया था. मामा ने एक लाख रूपये, दो मुर्गा व एक केला का खानी घर ले जाने के लिए दिया था. वह चचेरे भाई के साथ मामा घर से वापस लौट रहा था. नवादा में मुर्गा बनाने के लिए मसाला खरीदने लगा. इस दौरान धोबिनिया के गोपाल यादव ने अपनी पुत्री के साथ पकड़ुआ विवाह के लिए सुमित कुमार का स्कॉर्पियों से अपहरण कर लिया. सुमित यादव व उसके चचेरे भाई के साथ इस दौरान मारपीट भी की. सुमित यादव को पूर्णिया जिला के किसी मंदिर में जबरन शादी करवा दी. सुमित के परिजनों ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दी. नवगछिया थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर धोबिनिया के रोहित कुमार यादव, भीली कुमार, अश्विनी कुमार सहित चार अज्ञात को आरोपित बनाया है. पुलिस अनुसंधान में सुमित कुमार को कदवा स्थित रोड से बरामद कर लिया गया. सुमित का मेडिकल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवाया गया. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है. सुमित होमगार्ड जवान का प्रशिक्षण कर लिया है. नवगछिया थाना में सोमवार को योगदान देना था. नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि होमगार्ड जवान का पकड़ौवा विवाह के लिए अपहरण हुआ था, उसे कदवा रोड से बरामद कर लिया गया है. नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तीन को नामजद व अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

युवती का अपहरण करने का आरोपित गिरफ्तार

शादी की नीयत से अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण करने के आरोपित को ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपित पूर्णिया जिला रूपौली थाना के कांप का प्रिंस कुमार है. युवती की मां ने अपहरण की प्राथमिकी ढोलबज्जा थाने में दर्ज करवायी थी. ढोलबज्जा थाना के बलराम पासवान ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन