Bhagalpur news खाटू श्याम की आलोकित छवि के शीश का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news खाटू श्याम की आलोकित छवि के शीश का किया स्वागत

सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा प्रातः 7:00 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर खाटू वाले श्याम की आलोकित छवि बाबा श्याम के शीश का स्वागत किया गया.

विज्ञापन

सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा प्रातः 7:00 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर खाटू वाले श्याम की आलोकित छवि बाबा श्याम के शीश का स्वागत किया गया. उसके बाद ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर संजय खेमका के घर पर शीश रखा गया. इस नगर भ्रमण कार्यक्रम में सभी श्याम प्रेमी शामिल थे. श्याम के नाम का उद्घोष कर रहे थे. संध्या 7:00 से भजन संध्या का कार्यक्रम संजय खेमका के निवास पर किया गया. यह शीश सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा स्थायी रूप से लाया गया है जो सांवरिया सरकार नवगछिया के पास यह शीश स्थायी रूप से रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के सभी मेंबर लगे हुए थे.

नवोदय में संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्राचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार समेत अन्य की उपस्थिति में गुरुवार को प्रतियोगिता संपन्न हुई. सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि शिक्षा में खेलों को शामिल करना न केवल सीखने के अनुभव को बदलने का एक मजेदार तरीका है, बल्कि यह बच्चे के समग्र विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है. खेल प्रशिक्षक उमेश कुमार व ज्योति चौधरी ने जिले के कोच के सहयोग से विभिन्न आयु वर्ग के इवेंट्स का सफलतापूर्वक समापन कराया. मुख्य अतिथि ने कहा कि हम खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और सफलता की प्रशंसा करते हैं. शिक्षक अजीत कुमार ने निर्णायक मंडल के सहयोग से खेलकूद की विस्तृत जानकारी दे बताया कि बैडमिंटन के विभिन्न आयु वर्ग में विजेता छात्र नवोदय कटिहार के आदित्य अभिनव, अभिनव वत्स और नगरपारा नवोदय के कविश राज रहे विजेता छात्रा में नवोदय नगरपारा की प्रकृति झा, शिवांगी कुमारी व सीतामढ़ी नवोदय की अमीषा सिंह रही. धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने किया. मौके पर प्रो रंजीत कुमार रंजन, दीपक कुमार सिंह, बीसी झा, अमूल्य वर्मा, अभिमन्यु कुमार, राजवीर सिंह राणा, मजहर इकबाल, खालिद अख्तर, सोनिया रानी, एस के झा व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन