bhagalpur news. महिला पुलिसकर्मी की नंगी तस्वीर जेनरेट कर शादी के लिए डाल रहा है दवाब
बरारी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला पुलिसकर्मी की नंगी फोटो जेनरेट कर तीन शोहदे शादी का दबाव बना रहे हैं.
बरारी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला पुलिसकर्मी की नंगी फोटो जेनरेट कर तीन शोहदे शादी का दबाव बना रहे हैं. पुलिसकर्मी की मां ने बरारी थाने में दो शोहदों के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरारी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. आरोप है कि आरोपितों से पीड़िता की जान पहचान दो तीन वर्षों से है. इस बीच एक आरोपित ने इंस्टाग्राम पर एक फेक आइडी बना कर महिला पुलिसकर्मी की नंगी तस्वीर और वीडियो जेनरेट कर पोस्ट करने लगा. इसके बाद आरोपितों में से एक ने 50 लाख लाख रुपये की रंगदारी की मांग की अन्यथा जीने नहीं देने और बर्बाद करने की धमकी की. दूसरी तरफ दूसरा आरोपित पुलिसकर्मी पर पहले आरोपित से शादी कर लेने का दवाब डाल रहा है. पीड़िता की मां को डर है कि बदमाशों के इस तरह की हरकत के बाद उसकी पुत्री कोई गलत कदम भी उठा सकती है. आरोपितों में एक नवगछिया के सधुवा, दूसरा पूर्णिया के रूपौली का रहने वाला है. जानकारी मिली है कि बरारी पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए