डीबीए परिसर में दी गयी अधिवक्ता पन्ना सिंह को श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर डीबीए में शोक सभा

विज्ञापन

भागलपुर. जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पन्ना कुमार सिंह उर्फ पन्ना लाल सिंह का निधन सोमवार को हो गया था. जिसके बाद मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर जिला विधिज्ञ संघ (डीबीए) परिसर में लाया गया. जहां मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया. इस दौरान डीबीए के निवर्तमान महासचिव विमल कुमार विमल, निवर्तमान अध्यक्ष जयकरण गुप्ता, वरीय अधिवक्ता वीरेश मिश्रा, भोला कुमार मंडल, जयप्रकाश यादव, निशित कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार, रमन कुमार, अंजनी कुमार दुबे, जय किशन मंडल, दिलीप कुमार झा, मृत्युंजय कुमार सिंह, फूलन सहाय, दयानंद झा, सुनील कुमार सिंह, निर्मल कुमार सिंह, विजय नारायण सिंह, जगन्नाथ कुमार, राजेंद्र पांडे, बुलबुल चौधरी, कल्पना कुमारी, सूरज प्रभात दुबे, त्रिलोकी नाथ दिवाकर, सुबोध मंडल सहित कई अन्य अधिवक्ता व न्यायिक कर्मी मौजूद थे. डीबीए परिसर से शव को बरारी शमशान घाट ले जाया गया. जहां उनका दाह संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन