bhagalpur news. पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मृत्युंजय नारायण सिंह का निधन, खेल प्रेमियों में शोक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मृत्युंजय नारायण सिंह का निधन, खेल प्रेमियों में शोक

बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह 1960-70 दशक के पूर्व राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी मृत्युंजय नारायण सिंह का निधन सोमवार को हो गया

विज्ञापन

बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह 1960-70 दशक के पूर्व राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी मृत्युंजय नारायण सिंह का निधन सोमवार को हो गया. वह 10 दिनों से बीमार चल रहे थे. मूल रूप से भवनाथपुर निवासी थे. करीब 78 वर्षीय मृत्युंजय नारायण सिंह जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव थे. उनके निधन की सूचना पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों व विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी. मंगलवार को बरारी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार उनके पुत्र अनुपम और अभिजीत द्वारा किया गया. उधर, बिहार वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनंद राजहंस, सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, इवेंट सचिव अजय राय, उपाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह सहित बिहार एवं भागलपुर जिला खेल संघ के सदस्य, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भागलपुर ही नहीं बिहार ने एक सच्चे खेल प्रेमी, प्रशासक एवं खिलाड़ी को खोया है. एक लंबे अरसे तक उन्होंने वॉलीबॉल खेल की सेवा की. बिहार वॉलीबॉल संघ के कोचिंग सेक्रेटरी नील कमल राय ने बताया कि मृत्युंजय बाबू ने पांच दशकों तक खिलाड़ी, खेल प्रशासक के रूप वॉलीबॉल की सेवा की और जीवन पर्यंत खेल और खिलाड़ियों की चिंता की. लंबे समय तक वह भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव एवं बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सहित अनेक पदों को सुशोभित किया. बिहार एवं जिले के तमाम खेल संघों के खिलाड़ियों एवं सदस्यों ने भी मृत्युंजय बाबू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन