ePaper

Bhagalpur News. विधानसभा युवा संसद के लिए टीएमबीयू के पांच वॉलंटियर्स चयनित

Updated at : 26 Feb 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. विधानसभा युवा संसद के लिए टीएमबीयू के पांच वॉलंटियर्स चयनित

टीएमबीयू के पांच विद्यार्थियों का चय.

विज्ञापन

एनएसएस तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक करेंगे भागलपुर का प्रतिनिधित्व तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के पांच स्वयंसेवकों का चयन विधानसभा युवा संसद के लिए किया गया है. चयनित स्वयंसेवक भागलपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे. एनएसएस द्वारा माय भारत व नेहरू युवा केंद्र संगठन भागलपुर के सहयोग से 26 फरवरी को विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहले दिन संबोधन से वंचित रहे प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे. भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित विषय आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख पर करीब 50 स्वयंसेवकों ने अपने विचार साझा किये. प्रतिभागियों का चयन मंत्रालय के अधीन संचालित माय भारत पोर्टल के माध्यम से किया गया था. नवंबर 2025 में आयोजित क्विज के जरिए पंजीकृत और चयनित 107 छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिता में पांच सदस्यीय जूरी मंडल का गठन किया गया था. दूसरे दिन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये. इसके बाद निर्णायक मंडल ने पांच मापदंडों पर 100 अंकों के आधार पर प्रथम पांच स्वयंसेवकों की घोषणा की. चयनित स्वयंसेवकों में स्नेहा कुमारी, अनुषा प्रिया और अनुष्का भारद्वाज ने क्रमशः प्रथम तीन स्थान प्राप्त किये. वहीं मो नौशाद करीम और शिवसागर ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्थान बनाया. उल्लेखनीय है कि शीर्ष तीन स्थानों पर छात्राओं का चयन हुआ है. एनएसएस पदाधिकारियों ने सभी चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और जिले के लिए गौरव की बात है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन