Bhagalpur News: आधुनिक कृषि यंत्र न होने का किसानों को नहीं होगा मलाल, स्थापित होगा फार्म मशीनरी बैंक

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 30 May 2025 1:21 AM

विज्ञापन

भागलपुर में मशीनरी बैंक स्थापित करने के लिए आठ लाख रुपये खर्च करने की मिली स्वीकृति

विज्ञापन

प्रभात खासभागलपुर में मशीनरी बैंक स्थापित करने के लिए आठ लाख रुपये खर्च करने की मिली स्वीकृति

उपमुख्य संवाददाता, भागलपुर

किसानों को अब इस बात का मलाल नहीं होगा कि खेती करने के लिए उनके पास आधुनिक कृषि यंत्र नहीं है. चतुर्थ कृषि रोड मैप अंतर्गत केंद्र प्रायोजित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों को अनुदानित दर पर फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए अनुदान मिलेगा. भागलपुर में फिलहाल एक बैंक स्थापित करने के लिए आठ लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति कृषि विभाग ने दी है. कुल तीन करोड़ सात लाख रुपये की योजना के कार्यान्वयन व खर्च की स्वीकृति प्रदान की गयी है.

समूह के माध्यम से होगी स्थापना

फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना व क्रियान्वयन समूह के माध्यम से होगा. जीविका के समूह, ग्राम संगठन, क्लस्टर फेडरेशन, आत्मा से संबद्ध फार्मर इन्ट्रेस्ट ग्रुप नावार्ड, राष्ट्रीयकृत बैंक से संबद्ध किसान क्लब, एफपीओ, एफपीसी, स्वंय सहायता समूह व पैक्स आदि के माध्यम से स्थापित कराया जायेगा. समूह द्वारा कृषि विभाग की बेवसाइट – http://farmech.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा. फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किये जाने से लघु, मंझोले व सीमांत किसान तक उन्नत कृषि यंत्र की पहुंच आसानी से हो पायेगा.

कुल लागत 10 लाख, अनुदान आठ लाख

इस योजना पर कुल लागत 10 लाख रुपये का आयेगा, जिस पर 80 प्रतिशत अधिकतम आठ लाख रुपये अनुदानित दर पर एक बैंक की स्थापना होगी. राज्य में कुल 38 फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की जायेगी.

चार श्रेणी के यंत्र बैंक में होंगे उपलब्ध

फार्म मशीनरी बैंक में स्थानीय फसल चक्र के अनुसार चार श्रेणी के यंत्र उपलब्ध रहेंगे. इसमें ट्रैक्टर चालित या स्वचालित दोनों तरह के यंत्र होंगे. जुताई, बोआई/रोपनी, कटाई व थ्रेसिंग श्रेणी के यंत्र खरीद किये जायेंगे.

फार्म मशीनरी बैंक में ये यंत्र भी रहेंगे

यंत्र : अनुदान की राशि

ट्रैक्टर : 2,40,000 रोटो कल्टीवेटर : 1,36,000

डिस्क प्लाऊ : 32,000कल्टीवेटर : 20,000

पावर टीलर : 1,20,000सुपर सीडर : 1,52,000

जीरो टीलेज : 43,000राइस-व्हीट सीडर : 8,000

पोटैटो प्लांटर : 80,000बैट्री ऑपरेटेड ब्रश कटर : 20,000

रीपर : 40,000मेज थ्रेसर कम पीलर : 20,000

रोटरी मल्चर : 1,20,000लेवेलर : 12,000

सोलर स्प्रेयर : 14,400पंपसेट : 16,000

पैडी वीडर : 60,000(नोट : सूची में इस तरह के 54 यंत्र शामिल हैं, जिस पर अनुदान तय किया गया है.)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन