TMBU में शुरू हो गया परीक्षाओं का महा दौर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा...

TMBU
TMBU में इस महीने से परीक्षाओं का दौरा शुरू हो गया है. जो कि नवंबर अंत तक चलेगा. जानिए इस दौरान कब कौन सी परीक्षा होगी.
तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी (TMBU) में परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है. इस माह एक साथ कई परीक्षाएं होंगी. जानकारी के अनुसार टीएमबीयू में एमएससी बायोटेक सत्र 2022-24 सेमेस्टर तीन की परीक्षा 18 अक्टूबर से शुरू होगी. पीजी अंग्रेजी विभाग काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विभाग के हेड को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया है. इसे लेकर विवि से अधिसूचना जारी की गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी. बताया कि 18 को एमबीटीसीसी 11, 22 को एमबीटीसीसी 12, 24 को एमबीटीसीसी 13, 26 को एमबीटीएईसीसी दो व 28 को एमबीटीसीसी 14 की प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी.
पीजी सेमेस्टर टू परीक्षा फॉर्म आज से भरायेगा, परीक्षा 16 नवंबर से
टीएमबीयू में पीजी सत्र 2023-25 सेमेस्टर टू की परीक्षा फॉर्म आज से 23 अक्तूबर तक भरायेगा. वहीं विलंब शुल्क के साथ 24 से 25 अक्तूबर तक भरा जाएगा. उसके बाद 16 नवंबर से परीक्षा शुरू होगी. इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने अधिसूचना जारी की है. परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक चलेगी. बताया कि 16 नवंबर को सीसी-पांच, 19 को सीसी-छह, 21 को सीसी-सात, 23 को सीसी-आठ, 25 को सीसी- नौ व 27 को एईसी-वन की परीक्षा होगी.
एमसीए सेमेस्टर टू की परीक्षा 18 से
टीएमबीयू में एमसीए सत्र 2023-25 सेमेस्टर टू की परीक्षा 18 अक्टूबर से आरंभ होगी. पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विभागाध्यक्ष को केंद्राधीक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक परीक्षा होगी. 18 को सीएससी पांच, 22 को सीएससी छह, 26 को सीएससी सात, 28 को सीएससी आठ व 30 को एईसी वन की परीक्षा होगी.
इसे भी पढ़ें: Gaya में बनेगी 1350 करोड़ की इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, बनेगा सबसे बड़ा औद्योगिक एरिया
विवि में पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा 14 नवंबर से
टीएमबीयू पीजी सत्र 2022-24 सेमेस्टर चार का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा 20 नवंबर से आरंभ होगी. इसे लेकर बुधवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने अधिसूचना जारी की है. परीक्षा फॉर्म 17 से 23 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के भरायेगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 24 से 25 अक्टूबर तक जमा लिया जायेगा. परीक्षा एक पाली में सुबह 11.00 से 2.00 बजे तक होगी. 14 नवंबर को इसी-वन की परीक्षा होगी. 18 नवंबर को इसी-दो की परीक्षा और 20 नवंबर को जीई-वन की परीक्षा होगी.
| विषय | तिथि | समय |
|---|---|---|
| एमएससी बायोटेक सत्र 2022-24 सेमेस्टर तीन | 18 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एमबीटीसीसी 11 | 18 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एमबीटीसीसी 12 | 22 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एमबीटीसीसी 13 | 24 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एमबीटीएईसीसी दो | 26 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एमबीटीसीसी 14 प्रैक्टिकल | 28 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| पीजी सेमेस्टर टू परीक्षा | 16 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीसी-पांच | 16 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीसी-छह | 19 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीसी-सात | 21 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीसी-आठ | 23 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीसी-नौ | 25 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एईसी-वन | 27 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एमसीए सेमेस्टर टू | 18 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीएससी पांच | 18 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीएससी छह | 22 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीएससी सात | 26 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| सीएससी आठ | 28 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| एईसी वन | 30 अक्तूबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| पीजी सेमेस्टर वन | 14 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| इसी-वन | 14 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| इसी-दो | 18 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| जीई-वन | 20 नवंबर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




